विज्ञापन

सुनीता आहूजा का खुलासा, गोविंदा करने वाले थे दूसरी शादी, राखी सावंत से कही ये बात

19 अगस्त को सुनीता आहूजा के गोविंदा के खिलाफ तलाक का केस वापस लेने के बाद यह खुलासा किया गया है. 

सुनीता आहूजा का खुलासा, गोविंदा करने वाले थे दूसरी शादी, राखी सावंत से कही ये बात
गोविंदा और सुनीता आहूजा की 1987 में शादी हुई थी
नई दिल्ली:

सुनीता आहूजा ने एक बार फिर गोविंदा और एक्ट्रेस कोमल स्वर्णाकर के कथित अफेयर को लेकर पैपराजी के सामने खुलासा किया है. राखी सावंत, जो एक इवेंट में पैपराजी से मिली तो उन्होंने सुनीता आहूजा को कॉल किया और स्पीकर पर फोन रखा, जिसमें वह वीडियो में कहती हुई सुनाई देती हैं, 'गोविंदा और कोमल शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं.' राखी सावंत ने सुनीता आहूजा की तलाक की अर्जी वापस लेने की तारीफ करते हुए कहा,  अपने नाम पर 200 करोड़ कमाना, वरना दूसरे लोग ले लेंगे. 

सुनीता आहूजा ने अर्जी ली थी वापस

सुनीता आहूजा ने 19 अगस्त को तलाक की अर्जी वापस लेने के बारे में खुलासा किया था. वहीं इसके बाद गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इस खबर की पुष्टि करते हुए NDTV से कहा, " जब मामला कोर्ट तक पहुंचता है तो पूरी दुनिया को पता चल जाता है. क्या दुनिया को यह जानने की जरूरत थी? इसकी कोई जरूरत नहीं थी. परिवार के मामले परिवार के अंदर ही रहने चाहिए. कई बातें बैठकर बातचीत करने से सुलझ जाती हैं. अगर आज केस वापस लिया जाना था तो इसे पहले क्यों किया गया था? इससे मुझे दुख होता है. हम तमाशा क्यों बन गए?"

ये भी पढ़ें- बिना लाइफलाइन के KBC 18 के 15वें सवाल तक पहुंचे IIT-बॉम्बे टॉपर योगेश साहू, लेकिन 1 करोड़ के सवाल के लिए छोड़ा गेम, कहा- गलत तरीके से फ्रेम किया गया

सुर्खियों में है गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी पिछले काफी समय से सुर्खियों में है. जहां दोनों कई इंटरव्यू में एक-दूसरे पर कमेंट कर चुके हैं तो वहीं ईटाइम्स के सोर्स के मुताबिक कहा गया, ऐसा लगता है कि सुनीता ने कुछ महीने पहले अलग होने का नोटिस भेजा था. लेकिन तब से इस मामले में कोई प्रगति नहीं हुई है. हालांकि कहा गया कि कपल ने आपसी मतभेद दूर कर लिया था. 

गणेश चतुर्थी पर साथ आए नजर 

इसके बाद गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में कपल ने शादी में अनबन की सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए सुनीता आहूजा ने कहा, क्लोज क्लोज... अगर कुछ होता तो हम इतने नजदीक होते? हमारी दूरी हम दोनों को अलग नहीं कर सकती हैं. चाहे ऊपर से कोई आ जाए भगवान या कोई शैतान आ जाए. कोई नहीं अलग कर सकता है. 

गोविंदा को कहा- शुगर डैडी

सुनीता आहूजा ने हाल ही में गोविंदा को कोमल रानी स्वर्णाकर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट होने पर उन्हें शुगर डैडी का टैग दिया. इस पर गोविंदा ने वाइफ सुनीता को पब्लिकली वीडियो में सुनाया. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी मार्च 1987 में हुई थी. वहीं कपल ने बेटी टीना के जन्म यानी 1988 तक अपनी शादी को सीक्रेट रखा. जबकि 1997 में उनके बेटे यशवर्धन का जन्म हुआ.  

ये भी पढ़ें- मुकेश का वो दर्द भरा गाना, जो लता मंगेशकर को 3000 रुपए ना देने के बाद झोली में गिरा, बन गया 52 साल पुराना कल्ट सॉन्ग 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunita Ahuja, Govinda, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com