विज्ञापन

4000 करोड़ की रामायणम् में कौन बना भरत, शत्रुघ्न ? पहले गाने में दूसरे किरदारों की भी मिली झलक

गणेश चतुर्थी के मौके पर रामायणम् के मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना रिलीज किया. इस गाने में में फिल्म के दूसरे कई किरदारों से पर्दा उठा.

4000 करोड़ की रामायणम् में कौन बना भरत, शत्रुघ्न ? पहले गाने में दूसरे किरदारों की भी मिली झलक
रामायण के और किरदारों से उठा पर्दा
Social Media
नई दिल्ली:

नीतेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही रामायणम् गणेश चतुर्थी के मौके पर चर्चा में रही. दरअसल इस दिन फिल्म का पहला गाना ‘जय जय राम' रिलीज किया गया. अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की मीठी आवाज और एआर रहमान के म्यूजिक से सजा यह गाना राम-सीता की शादी के जश्न पर है. इस गाने में रणबीर कपूर, साई पल्लवी के अलावा दूसरे कलाकारों की झलक देखने को मिली. मतलब ये कि अब तक जिन किरदारों से आप नहीं मिले इसमें आपको उनकी झलक देखने को मिल जाएगी.

गाने में लीड किरदारों के अलावा भरत, शत्रुघ्न, उर्मिला, श्रुतकीर्ति और मांडवी जैसे किरदार भी दिखाई दिए. इससे पहले ये किरदार और इन्हें निभाने वाले कलाकार लाइमलाइट से दूर रहे. हालांकि इस गाने के साथ इन किरदारों के चेहरों से भी पर्दा उठ गया है.

भरत के किरदार में आदिनाथ कोठारे

मराठी एक्टर आदिनाथ कोठारे भरत का किरदार निभा रहे हैं. रामायण में भरत का किरदार बेहद अहम है. कैकेयी ने राम को वनवास भेजने का वरदान इसीलिए मांगा था ताकि भरत को राजगद्दी मिले. कैकेयी ने गद्दी तो मांग ली लेकिन कभी उनका बेटा उस गद्दी पर नहीं बैठा. राम के प्रेम में भरत ने उनकी चरण पादुका  को गद्दी पर विराजमान किया और शासन चलाया.

शत्रुघ्न के किरदार में नीतीश शर्मा

चार भाइयों में सबसे छोटे शत्रुघ्न का किरदार नीतीश शर्मा कर रहे हैं. वे एथलीट, स्टोरीटेलर और एंकर भी हैं. नीतीश ने बताया कि एक बड़े प्रोजेक्ट से अचानक हटाए जाने के बाद वे निराश होकर गांव लौट गए थे. तभी मुकेश छाबड़ा की कास्टिंग टीम से कॉल आया और रामायण में उन्हें चुन लिया गया.

श्रुतकीर्ति बनीं सुरभि दास

असम की रहने वाली एक्ट्रेस सुरभि दास सीता की छोटी बहन और शत्रुघ्न की पत्नी श्रुतकीर्ति का किरदार निभा रही हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि ऑडिशन देते समय उन्हें इस फिल्म के बड़े पैमाने का अंदाजा नहीं था. टेलीविजन से निराश होकर डिजिटल और फिल्मों की तरफ रुख करने के बाद यह मौका मिला.

उर्मिला के किरदार में सोनिया बलानी

‘बड़े अच्छे लगते हैं' और ‘द केरल स्टोरी' में काम कर चुकीं सोनिया बलानी लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला बनी हैं. वे पहले सूर्पनखा का रोल चाहती थीं, लेकिन वह रकुल प्रीत सिंह को मिल चुका था. इसके बाद उन्होंने उर्मिला के लिए ऑडिशन दिया.

मांडवी के किरदार में रिया कपूर

रिया कपूर भरत की पत्नी मांडवी का किरदार निभाएंगी. वे इससे पहले तेलुगु फिल्म और वेब शो में छोटे-छोटे किरदारों में नजर आ चुकी हैं. उर्मिला और मांडवी बहनें हैं और राजा कुशध्वज की पुत्रियां हैं.

इसके अलावा फिल्म में इंदिरा कृष्णन कौशल्या, सोनल झा सुमित्रा, लारा दत्ता कैकेयी, अरुण गोविल दशरथ, रवि दुबे लक्ष्मण और शीबा चड्ढा मंथरा के किरदार में हैं. रणबीर कपूर परशुराम के रूप में भी नजर आएंगे. विवेक ओबेरॉय विद्युतजीह्वा (सूर्पनखा के पति) का किरदार निभा रहे हैं. हनुमान का किरदार सनी देओल कर रहे हैं, लेकिन उनका लुक अभी तक नहीं दिखाया गया है.

ये Video भी देखें: कौन है वो एक्टर जो करता है सबसे ज्यादा रिहर्सल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Jai Jai Ram, Ranbir Kapoor, Nitesh Tiwari, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com