विज्ञापन

नीम करोली बाबा के बाद बड़े पर्दे पर दिखेगी तुलसीदास की कहानी, हनुमान अंश के डायरेक्टर ने किया ऐलान

हनुमान अंश के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी नीम करोली बाबा के बाद तुलसीदास की कहानी पर्दे पर दिखाने वाले हैं. 

नीम करोली बाबा के बाद बड़े पर्दे पर दिखेगी तुलसीदास की कहानी, हनुमान अंश के डायरेक्टर ने किया ऐलान
नीम करोली बाबा के बाद तुलसीदास पर फिल्म का हनुमान अंश डायरेक्टर का ऐलान
नई दिल्ली:

‘हनुमान अंश' के लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी इन दिनों चर्चा में हैं क्योंकि 2 करोड़ की फिल्म ने 268 करोड़ की कमाई दुनियाभर में हासिल कर ली है. वहीं अब नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश की सफलता के बाद विशाल चतुर्वेदी और महावीर जैन फिल्म्स ने महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की अमर कहानी ‘रामबोला' की घोषणा कर दी है, जिसका पहला पोस्टर हाल ही में सामने आया है. दरअसल, महावीर जैन फिल्म्स और हाल ही में प्रभावशाली फिल्म ‘हनुमान अंश' के लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी एक साथ मिलकर भारत के महान संत, कवि और आध्यात्मिक व्यक्तित्व महाकवि गोस्वामी तुलसीदास के असाधारण जीवन को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने जा रहे हैं.

रामबोला का किया ऐलान

‘रामबोला' का लेखन और निर्देशन विशाल चतुर्वेदी करेंगे. फिल्म महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की उस अद्भुत जीवन-यात्रा को दर्शाएगी, जिनकी भक्ति, साहित्य और शब्दों ने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा पर अमिट प्रभाव छोड़ा. फिल्म का निर्माण महावीर जैन, विशाल चतुर्वेदी, अमित उपाध्याय और रघुवेंद्र सिंह द्वारा किया जाएगा. महावीर जैन फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म एक ऐसे संत की कालजयी कहानी को जीवंत करने का प्रयास है, जिनकी भक्ति, परिवर्तन और सनातन से जुड़ी यात्रा आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- 4000 करोड़ी रामायण का गणेश चतुर्थी पर पहला गाना, अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज में सुनें जय जय राम

हनुमान अंश की 38 दिनों में कमाई 

लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की ‘हनुमान अंश' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए अब तक की सबसे बड़ी सफल फिल्मों में अपनी जगह बनाई है. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 38वें दिन संडे को हनुमान अंश ने 8,902 शोज के साथ 22.50 करोड़ की कमाई हासिल की है, जिसके बाद इंडिया नेट कलेक्शन 214.63 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 253.55 करोड़ हुआ है. वहीं ओवरसीज फिल्म ने 38वें दिन 5 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद ओवरसीज कलेक्शन 14.50 करोड़ रहा है. इसके साथ वर्ल्डवाइड कलेक्शन 268.05 करोड़ पहुंच गया है. 

महावीर जैन फिल्म्स की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट

महावीर जैन फिल्म्स लगातार अपनी दमदार फिल्मों की श्रृंखला तैयार कर रहा है. इनमें मृगदीप सिंह लांबा की ‘नागज़िला', जिसमें कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं. सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया', जिसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी नजर आएंगे और ‘व्हाइट', जो वैश्विक आध्यात्मिक गुरु गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से प्रेरित एक घटना पर आधारित कहानी है और जिसमें विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में हैं, शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें- 1998 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, जावेद अख्तर ने कहा वल्गर, अलका-उदित के 8 गाने बने साल के सबसे ज्यादा बिकने वाले साउंडट्रैक

ये Video भी देखें: 'हनुमान अंश' की मुरीद हुईं अदा शर्मा, कहा- "परिवार के साथ फिल्म देखी"

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanuman Ansh, Vishal Chaturvedi, Bollywood, Neem Karoli Baba, Tulsidas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com