बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम और उनके दोस्त पर हमला हुआ है. सिंगर पर यह हमला उनके कॉन्सर्ट के दौरान हुआ है. सोनू निगम का मुंबई के चेंबूर में सोमवार को एक कॉन्सर्ट था. न्यूज एजेंसी एएनआई की मानें तो कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में कुछ विवाद हो गया था. जिसके बाद सोनू निगम और उनके दोस्तों पर हमला कर दिया गया. हमले में उनका दोस्त घायल हो गया है जो अस्पताल में भर्ती है. वहीं सोनू निगम ने पुलिस से संपर्क कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है.
#SonuNigam attacked by Uddhav Thackeray MLA Prakash Phaterpekar son and his goons in music event at Chembur. Sonu has been taken to the hospital nearby. pic.twitter.com/ERjIC96Ytv
— Swathi Bellam (@BellamSwathi) February 20, 2023
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
इस मामले में हाथापाई की घटना के संबंध में मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, गलत तरीके से रोकने और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने कहा कि गायक सोनू निगम की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की सजा) और 337 (दूसरों की जान को खतरे में डालने) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
इस मामले में डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत ने कहा, 'लाइव कॉन्सर्ट के बाद, सोनू निगम मंच से नीचे आ रहे थे जब एक आदमी ने उन्हें पकड़ लिया. आपत्ति के बाद उन्होंने सोनू निगम और उनके साथ दो अन्य साथियों को धक्का दे दिया, उन दो लोगों में से एक को चोटें आईं. आरोपी का नाम स्वप्निल फटरपेकर है. घायल की पहचान रब्बानी के रूप में हुई है'. घटना के बाद गायक सोनू निगम चेंबूर पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया. अभी तक पुलिस द्वारा कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं