विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2024

30 साल बाद कॉलेज की गलियों में पहुंचीं सोनाली बेंद्रे, फोटो देख फैन्स बोले आप तो अभी भी कॉलेज गर्ल लगती हैं

सोनाली बेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक कुछ फोटोज शेयर कर फैन्स को एक बार फिर अपना फैन बना लिया.

30 साल बाद कॉलेज की गलियों में पहुंचीं सोनाली बेंद्रे, फोटो देख फैन्स बोले आप तो अभी भी कॉलेज गर्ल लगती हैं
फिर से कॉलेज पहुंचीं सोनाक्षी
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें वह अपने पुराने कॉलेज में क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने कॉलेज के बैकग्राउंड में ली गई तस्वीरें शेयर कीं. फोटोज के लिए पोज देते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “वाह, फिर से कॉलेज में होना!” खूबसूरत तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने कॉलेज के दिनों की पुरानी यादों में डूबी नजर आ रही हैं. तस्वीरों में ‘हम साथ-साथ हैं' एक्ट्रेस स्कर्ट के साथ व्हाइट शर्ट पहने नजर आ रही हैं.

एक्ट्रेस की पोस्ट को फैन्स से खूब प्यार मिल रहा है. फैन्स ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक से बढ़कर एक कमेंट किए. एक फैन ने कमेंट कर लिखा, “मेरा कॉलेज है और वह बालकनी मेरा कमरा था. कमरा नंबर 4 और आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं." दूसरे ने लिखा, "खूबसूरत लुक". एक ने कमेंट किया, "आप तो अभी भी कॉलेज स्टूडेंट लग रही हैं."

सोनाली बेंद्रे के वर्कफ्रंट पर बात करें तो ‘सरफरोश' फेम एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्म दी हैं. बेंद्रे ‘दिलजले', ‘डुप्लीकेट', ‘मेजर साब', ‘ढाई अक्षर प्रेम के', ‘सरफरोश' और ‘हम साथ साथ हैं' जैसी फिल्मों में शानदार परफॉर्मेंस देकर इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम पर हैं.

एवरग्रीन एक्ट्रेस पिछली बार ‘द ब्रोकन न्यूज' सीरीज के दूसरे सीजन में नजर आई थीं. साल 2022 में रिलीज हुई सीरीज में सोनाली बेंद्रे अमीना कुरैशी के किरदार में नजर आई थीं. सोनाली ने इसी साल अपनी शादी की 22वीं सालगिरह मनाई है. एक्ट्रेस ने पति गोल्डी बहल के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को झलक दिखलाई थी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonali Bendre, Sonali Bendre Instagram, Sonali Bendre In College, Sonali Bendre Movies, Sonali Bendre Salman Khan, Sonali Bendre Husband, Sonali Bendre Age, Sonali Bendre Cancer, Sonali Bendre Education, Sonali Bendre News, Sonali Bendre Upcomming Projects
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com