विज्ञापन

माधुरी दीक्षित-सोनाली बेंद्रे ने कभी नहीं किया साथ काम, कोण होणार करोडपती के ग्रैंड प्रीमियर पर कहा- मेरे लिए जश्न का मौका है

‘कोण होणार करोडपती’ के ग्रैंड प्रीमियर में  पहली बार साथ माधुरी दीक्षित और सोनाली बेंद्रे नजर आएंगी और दिलचस्प किस्से शेयर करेंगे. 

माधुरी दीक्षित-सोनाली बेंद्रे ने कभी नहीं किया साथ काम, कोण होणार करोडपती के ग्रैंड प्रीमियर पर कहा- मेरे लिए जश्न का मौका है
कोण होणार करोडपती का ग्रैंड प्रीमियर, पहली बार सोनाली बेंद्र माधुरी दीक्षित आई साथ
नई दिल्ली:

माधुरी दीक्षित सवाल पूछेंगी और सोनाली बेंद्रे हॉट सीट पर उनके जवाब देंगी. खेल के साथ दोनों की जिंदगी और फिल्मों से जुड़े किस्से भी सुनने को मिलेंगे. सोनी मराठी के ‘कोण होणार करोडपती' की शुरुआत सोमवार, 12 अक्टूबर से हो रही है. माधुरी इस बार होस्ट की भूमिका में नजर आएंगी और सोनाली शो के ग्रैंड प्रीमियर की पहली मेहमान होंगी. “आता खेळ बदलणार” यानी “अब खेल बदलेगा” के वादे के साथ शो की यह नई शुरुआत दर्शकों के लिए कई खास पल लेकर आएगी. 

सोनाली बेंद्रे ने कहा- सास नहीं करने देती रसोई में काम

अपने लंबे फिल्मी करियर में माधुरी और सोनाली ने कभी किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया. ऐसे में ‘कोण होणार करोडपती' पर उनका पहली बार साथ नजर आना दोनों के प्रशंसकों के लिए खास होगा. सवाल-जवाब के बीच कभी फिल्मी यादें ताजा होंगी, तो कभी हंसी-मजाक और निजी जिंदगी की बातें इस मुलाकात को और दिलचस्प बनाएंगी. सोनाली इस एपिसोड में हैप्पी पेट फाउंडेशन के लिए खेलेंगी. जानवरों से अपने लगाव के साथ वह उनकी देखभाल और भलाई के लिए किए जा रहे अपने काम और ‘हैप्पी पॉडकास्ट' के बारे में भी बात करेंगी. बातचीत घर की जिम्मेदारियों तक भी पहुंचेगी. माधुरी और सोनाली इस बात पर सहमत दिखेंगी कि घर चलाना सबकी साझा जिम्मेदारी है और काम बांट लेने से चीजें आसान हो जाती हैं. इसी दौरान सोनाली बताएंगी कि उनकी सास उन्हें रसोई में काम ही नहीं करने देतीं.

 यह भी पढ़ें | तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर को 'इविल डेड' कहने पर भड़के लोग, FICW ने कहा- आपको अपनी जुबान पर नियंत्रण रखना चा

सोनाली और माधुरी पहली बार आईं साथ

सोनाली के साथ इस खास मुलाकात पर माधुरी दीक्षित ने कहा, “सोनाली और मैंने कभी किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया. लेकिन अभी भी देर नहीं हुई है! आज आखिरकार हम ‘कोण होणार करोडपती' के सेट पर साथ हैं. मेरे लिए यह जश्न का मौका है. मुझे खुशी है कि मैं इस नए सफर की शुरुआत तुम्हारे साथ कर रही हूं. तुम्हारे साथ स्क्रीन पर आना मेरे लिए बहुत खास है.”

माधुरी को होस्ट की भूमिका में देखकर सोनाली बेंद्रे ने कहा, “अब ‘कोण होणार करोडपती' की होस्ट एक महिला हैं और माधुरी से बेहतर कौन हो सकता है? मैं हमेशा से उनकी फैन रही हूं, लेकिन अब उन्हें करीब से जानने का मौका भी मिला है. उनका छोटा बेटा और मेरा बेटा एक ही स्कूल में पढ़ते हैं, इसलिए हम अक्सर मिलते हैं. बस, पर्दे पर कभी साथ नहीं आए थे.”

सोनाली ने आगे कहा, “माधुरी को होस्ट बनते देखकर मुझे बिल्कुल हैरानी नहीं हुई. वह जिस अपनापन से लोगों से मिलती हैं, उसे देखकर मुझे हमेशा लगता था कि वह बहुत अच्छी होस्ट बनेंगी. वह बेहतरीन अभिनेत्री हैं और मैं उनके डांस की भी हमेशा से प्रशंसक रही हूं. यहां सेट पर उन्हें डांस करते देखने का मौका मिला, जो मेरे लिए बहुत खास था. अगर कोई हमें देख या सुन रहा है, तो प्लीज हम दोनों के लिए कुछ लिखिए. मुझे उनके साथ काम करके बहुत खुशी होगी!” 

‘कोण होणार करोडपती' का ग्रैंड प्रीमियर, सोमवार, 12 अक्टूबर रात 9 बजे, सोनी मराठी और सोनी लिव पर आएगा. 

यह भी पढ़ें | 90s के गानों के दीवाने हैं तो दिल को सुकून देगा सुनील- सोनाली का 31 साल पुराना गाना, अभिजीत भट्टाचार्य- अलका य

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaun Banega Crorepati, Madhuri Dixit, Sonali Bendre
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com