विज्ञापन

टीवी शो पति पत्नी और पंगा के सेट पर लगी आग, आग की लपटें और काला धुंआ देख घबराए आसपास के लोग

पति पत्नी और पंगा के सेट पर आग लगने की सही वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है. सेट को हुए नुकसान के बारे में भी जानकारी का इंतजार है. खबर है कि आग 'हसल 5' के सेट तक फैल गई

टीवी शो पति पत्नी और पंगा के सेट पर लगी आग, आग की लपटें और काला धुंआ देख घबराए आसपास के लोग
पति पत्नी और पंगा के सेट पर लगी आग
Social Media
नई दिल्ली:

5 अक्टूबर को मुंबई फिल्म सिटी में रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा 2' के सेट पर भीषण आग लग गई. सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें सेट से घना काला धुआं और आग की लपटें उठती दिख रही हैं. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक आग पास के 'हसल 5' के सेट तक भी फैल गई. अच्छी बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आग की लपटों को सेट के एक हिस्से को अपनी चपेट में लेते हुए और ढांचे के ऊपर काले धुएं का गुबार उठते हुए देखा जा सकता है. आग फैलने लगी तो वहां लोगों की भीड़ इकट्ठी होने लगी. वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोग भी काफी घबरा गए लेकिन राहत की बात ये है कि यहां से किसी के आहत होने की खबर नहीं आई है. हालांकि वीडियोज ने चिंता बढ़ा दी है, खासकर इसलिए क्योंकि फिल्म सिटी और उसके आसपास कई टेलीविजन प्रोडक्शन के सेट हैं.

आग लगने की सही वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है. सेट को हुए नुकसान के बारे में भी जानकारी का इंतजार है. खबर है कि आग 'हसल 5' के सेट तक फैल गई.
अभी तक इस बात की ऑफीशियल कनफर्मेशन नहीं हुई है कि दोनों सेटों को कितना नुकसान पहुंचा है. प्रोडक्शन टीमों और अधिकारियों से और जानकारी का इंतजार है. इस खबर को लिखे जाने तक किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है.

'पति पत्नी और पंगा 2' और 'हसल 5' के बारे में

'पति पत्नी और पंगा 2' सेलिब्रिटी जोड़ों के रियलिटी शो का दूसरा सीजन है, जिसे सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी होस्ट कर रहे हैं. नए सीजन में कई टेलीविजन हस्तियां और उनके पार्टनर्स शामिल हैं. वहीं 'हसल 5' पॉपुलर हिप-हॉप रियलिटी शो का नया सीजन है. इस सीजन में बादशाह 'रैप सुप्रीमो' के तौर पर शामिल हैं, साथ ही EPR, MC स्क्वायर, पैराडॉक्स और एग्सी भी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pati Patni Aur Panga, Sonali Bendre, Fire, Entertainment, Television
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com