- राम मंदिर शिलान्यास को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने किया ट्वीट
- भूमि पूजन समारोह के लिए खुश नजर आए बॉलीवुड एक्टर
- शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जब कमल का राज आएगा तभी...
अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर निर्माण (Ram Temple) के लिए भूमि पूजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. राम मंदिर भूमिपूजन (Ram Mandir Bhumi Pujan) के लिए पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) भी अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं. इस आयोजन को लेकर बॉलीवुड अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) भी अभिभूत नजर आए. उन्होंने ट्वीट कर राम मंदिर भूमि पूजन की लोगों को बधाई दी. इसके साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर पर 1818 का एक संयोग भी साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उस समय 2 आना के सिक्के पर एक तरफ रामदरबार अंकित था तो दूसरी तरफ कमल का फूल बना हुआ था. इसके साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जब कमल का राज आएगा, तभी अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जाएगा.
BADHAI! JAI SHRI RAM! Our abode in Mumbai is known as 'Ramayana', so our family is 'Ramayana Vasi' in the true sense. Just received a beautiful & quite informative forward. Sharing it here on this grand & appropriate day. Hope, wish & pray it's true! Truly
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) August 5, 2020
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
राम मंदिर भूमि पूजन (Ram Mandir Bhumi Pujan) को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) का यह ट्वीट खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. अपने पहले ट्वीट में एक्टर ने लिखा, "बधाई! जय श्री राम! मुंबई में हमारा निवास स्थान 'रामायण' के रूप में जाना जाता है, इसलिए हमारा परिवार सच्चे अर्थों में रामायण वासी है. बस एक सुंदर और काफी जानकारीपूर्ण चीज प्राप्त हुई. इस भव्य और उपयुक्त दिन पर इस चीज को यहां साझा कर रहा हूं. आशा है कि काश यह सच हो. सही मायने में..."
Blissful
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) August 5, 2020
"एक संयोग ही कहा जाएगा 1818 में जो 2 आना सिक्का होता था उसमें एकतरफ रामदरबार अंकित था और दूसरे तरफ कमल का फूल बना हुआ था।ऐसा प्रतीत होता है,यह संदेश था कि जब कमल का राज आएगा अयोध्या में तभी दीपोत्सव मनाया जाएगा एवं भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनेगा! #जय_जय_श्रीराम pic.twitter.com/gxpcf9tuWy
शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, "एक संयोग ही कहा जाएगा 1818 में जो 2 आना सिक्का होता था, उसमें एकतरफ रामदरबार अंकित था और दूसरी तरफ कमल का फूल बना हुआ था. ऐसा प्रतीत होता है, यह संदेश था कि जब कमल का राज आएगा, अयोध्या में तभी दीपोत्सव मनाया जाएगा एवं भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनेगा." बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा अपने विचारों को लेकर खूब जाने जाते हैं. वह अकसर सोशल मीडिया के जरिए समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय पेश करते हैं. वहीं, राम मंदिर भूमिपूजन की बात करें तो इस कार्यक्रम में पौने दो सौ लोग शामिल होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं