शमिता शेट्टी भले ही फिल्मों में ज्यादा एक्टिव न हों, लेकिन अपने फैशन सेंस से वे आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. शमिता शेट्टी के ड्रेसिंग सेंस को लोग खूब पसंद भी करते हैं. शमिता का सोशल मीडिया अकाउंट उनकी स्टाइलिश तस्वीरों से भरा पड़ा है. शमिता अपने ग्लैमरस अंदाज से अक्सर लोगों को हैरान कर देती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपने स्टाइल से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. शमिता ने बीते दिनों नीयन ग्रीन ड्रेस में अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं.
शमिता ने अपने इंस्टा अकाउंट पर नीयन ग्रीन हाई स्लिट ड्रेस में कुछ स्टनिंग तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है. शमिता इन फोटोज में बहुत ही स्टाइलिश लग रही हैं. इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने पिंक हाई हील्स को पेयर किया है. खुले बालों में शमिता किलर पोज देते हुए लाखों लोगों के दिलों को यकीनन चुरा रही हैं. शमिता की तस्वीरों पर फैन्स की भी ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. तस्वीरों को शेयर करते हुए शमिता ने इसके कैप्शन में लिखा है, "इतनी उंचाई तक उड़ना है...जो आपकी सोच के काफी ऊपर है".
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शमिता की फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है, "तस्वीर क्लासिक है पर कैप्शन रुड है. आपको हमारी सोच के बारे मैं कैसे पता?". तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, "आप फिल्मफेयर अवार्ड की ब्लैक लेडी की तरह लग रही हैं". एक और लिखते हैं, "सुपर से भी ऊपर वाला स्टाइल". बात करें शमिता के वर्क फ्रंट की तो हाल ही में एक्ट्रेस 'द टेनेंट' में नजर आई हैं. इस फिल्म में शमिता का काम दर्शकों को पसंद आया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं