बॉलीवुड एक्ट्रेस और शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने एक बार फिर सोशल मीडिया ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है. 47 साल की उम्र में सिंगल रहने पर टिप्पणी करने वाले यूजर्स को शमिता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्सपोज करते हुए सवाल किया, 'आपने शादी करके क्या उखाड़ लिया भाई?' शमिता शेट्टी ने दो ट्रोल कमेंट्स के स्क्रीनशॉट शेयर किए और उन्हें अनफॉलो करने की सलाह भी दी. इस तरह एक बार फिर शमिता ने साबित किया कि वह इन कमेंट्स करने वालों को यूं ही जाने नहीं देगी. आइए जानते हैं क्या थे यो दोनों कमेंट और शमिता ने क्या दिए इनके जवाब.
पहला कमेंट: शमिता का जवाब
पहला कमेंट था: 'आपकी उम्र हो गई है, पहले वाली बात नहीं रही.' इस पर शमिता शेट्टी ने लिखा: 'हां…मैं अलग दिखती हूं. वक्त के साथ चीजें बदलती हैं, ये लाइफ का नेचुरल तरीका है. कुछ भी हमेशा नहीं रहता, फिजिकल अपीयरेंस भी नहीं. लेकिन मेरी उम्र में भी मैं हेल्दी हूं, फिट हूं और खुश हूं. भगवान ने मुझे जो दिया है, उसके लिए मैं कृतज्ञ हूं और यही मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है.'

ये भी पढ़ें- 17 बार भगवान कृष्ण बने ये सुपरस्टार, भगवान मानकर फैंस छूने लगते थे पैर, इस राज्य के रहे मुख्यमंत्री
दूसरा कमेंट: शमिता ने दिखाया आईना
शमिता शेट्टी ने दूसरे कमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर किया. ये कमेंट कुछ ज्यादा ही पर्सनल था, 'अगर शादी टाइम पर कर लेती तो आपके बच्चे आज बड़े हो गए होते.' शमिता ने इसका तगड़ा जवाब दिया और लिखा, 'आपने शादी करके क्या उखाड़ लिया है भाई? सबसे जरूरी बात, तुम लोग हम जैसी सिंगल महिलाओं को फॉलो क्यों करते हो? हमें उम्र को लेकर ताने क्यों मारते हो और अपनी पितृसत्तात्मक, आदिमानव जैसी सोच क्यों थोपते हो? प्लीज, मुझ पर एहसान करो और अभी अनफॉलो कर दो.'

शमिता शेट्टी
शमिता शेट्टी कौन हैं?
शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन शमिता शेट्टी बॉलीवुड में मोहब्बतें, जहर, बेवफा और कैश जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने बिग बॉस 15, खतरों के खिलाड़ी 9 और झलक दिखला जा 8 जैसे रियलिटी शो में अपना हुनर दिखाया है. शामिता हाल ही में वेब सीरीज 'द टीनेंट' में नजर आई थीं.
शमिता शेट्टी को सोशल मीडिया पर अपनी बेबाकी के लिए पहचाना जाता है. वे अपनी जिंदगी के फैसलों पर खुलकर बात करती रहती हैं और सोसाइटी की सिंगल महिलाओं के प्रति सोच पर सवाल उठाती हैं.
ये भी पढ़ें- 'रणवीर सिंह हमारे पास आ सकते थे' पूनम ढिल्लों ने डॉन 3 विवाद पर धुरंधर स्टार को सुनाई खरीखोटी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं