- सारा अली खान ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें
- एक्ट्रेस ने कहा कि प्यार के बारे में सोचने पर एक ही चीज दिमाग में आती है
- सारा अली खान की फोटो हुई वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. वह अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. सारा अली खान की जल्द ही फिल्म 'कुली नंबर वन' (Coolie No. 1) भी रिलीज होने वाली हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ क्लोजअप तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका लुक वाकई में देखने लायक है. अपनी फोटो को शयेर करते हुए उन्होंने बताया कि जब भी फोटोग्राफर कहते हैं कि प्यार और इच्छा के बारे में सोचो तो दिमाग में एक ही चीज आती है. सारा अली खान की तस्वीरें देख जैकलीन फर्नांडीस ने भी उनकी खूब तारीफें कीं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अपनी क्लोज अप फोटो शेयर करते हुए लिखा, "जब फोटोग्राफर हरजीत ने कहा कि प्यार और इच्छा के बारे में सोचो, तो दिमाग में एक ही तस्वीर दिमाग में आई वह है सरसों दा साग और मक्के दी रोटी." इसके अलावा सारा अली खान ने दो और तस्वीरें भी शेयर कीं. अपनी फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "आश्चर्य से भरे रहो और शांति से जुड़े रहो." सारा अली खान की इन तस्वीरों पर 11 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और साथ ही लोग जमकर उनकी तस्वीरों पर कमेंट भी कर रहे हैं.
बता दें कि सारा अली खान (Sara Ali Khan) जल्द ही एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ 'कुली नंबर वन' (Coolie No. 1) में मुख्य भूमिका अदा करती हुई नजर आएंगी. हाल ही में सारा ने कुली नंबर वन से जुड़ा एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें वरुण धवन का अलग-अलग कैरेक्टर देखने को मिल रहा है तो वहीं सारा अली खान मराठी लड़की के लुक में नजर आ रही हैं. इसके अलावा सारा अली खान जल्द ही अतरंगी रे में भी नजर आएंगी. इस फिल्म में एक्ट्रेस बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार और एक्टर धनुष के साथ मुख्य भूमिका अदा करती हुई नजर आएंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं