विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2022

Pushpa के 'ऊ अंटावा' सॉन्ग का बीटीएस वीडियो आया सामने, Samantha Ruth Prabhu और अल्लू अर्जुन ने यूं सीखे डांस स्टेप्स

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' बॉक्स ऑफिस पर रंग जमा चुकी है. ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर भी इसे जोरदार रिस्पॉन्स मिला है. अब इसका बीटीएस वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें अल्लू अर्जुन और Samantha Ruth Prabhu शूटिंग करते नजर आ रहे हैं.

Pushpa के 'ऊ अंटावा' सॉन्ग का बीटीएस वीडियो आया सामने, Samantha Ruth Prabhu और अल्लू अर्जुन ने यूं सीखे डांस स्टेप्स
पुष्पा के ऊ अंटावा का बीएटीएस वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' बॉक्स ऑफिस पर रंग जमा चुकी है. ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर भी Pushpa को जोरदार रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई है. फिल्म की बिहाइंड द सीन्स वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं और ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें कोरियोग्राफर गणेश आचार्य अल्लू अर्जुन और Samantha Ruth Prabhu को 'ऊ अंटावा ऊ ऊ अंटावा' के डांस स्टेप्स सिखाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को गणेश आचार्य ने अपने इंस्टाग्राम एकाऊंट पर शेयर किया है. 

गणेश आचार्य ने सामंथा रुथ प्रभु और Allu Arjun के 'पुष्पा' के सॉन्ग 'ऊ अंटावा ऊ ऊ अंटावा' के बीटीएस वीडियो को शेयर किया है. इसमें लिखा है, 'मेरे फेवरिट अल्लू अर्जुन और सामंथा रुथ प्रभु के साथ एक और हिट दोनों के साथ सेट पर बहुत ही मजेदार समय गुजारा.' इस वीडियो पर जमकर कमेंट आ रहे हैं और फैन्स गणेश आचार्य के डांस स्टेप्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

अल्लू अर्जुन, फाहद फासिल और रश्मिका मंदाना की 'पुष्पा: द राइज' को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का पहला पार्ट अभी रिलीज हुआ है, और इसका दूसरा पार्ट आना है. फिल्म गाने, कहानी और एक्शन को फैन्स ने खूब पसंद किया है. फिल्म के सॉन्ग 'सामी सामी' को भी जमकर पसंद किया गया है और इसमें रश्मिका मंदाना के डांस और अंदाज को पसंद किया गया है. उसी तरह 'पुष्पा' का स्पेशल सॉन्ग 'ऊ अंटावा ऊ ऊ अंटावा' भी फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रहा है. जिसमें Samantha Ruth Prabhu नजर आई हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pushpa, Pushpa The Rise, Allu Arjun, Ganesh Acharya, Samantha Ruth Prabhu, Samantha Ruth Prabhu Dance Video, Samantha Ruth Prabhu Video, Pushpa Song, Oo Antava Song, Pushpa Oo Antava Song, Oo Antava BTS Video, BTS Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com