Sam Bahadur Office Collection Day 1: विक्की कौशल की सैम बहादुर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसका रिव्यू पहले ही कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया के जरिए दे दिया है. वहीं फैंस भी पॉजीटिव रिव्यू देते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन पहले दिन फिल्म कितना कमाई करती है यह देखना दिलचस्प है क्योंकि रणबीर कपूर की एनिमल भी सैम बहादुर साथ ही में एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. हालांकि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में विक्की कौशल ने साल 2023 में आई अपनी ही फिल्म की पहले दिन की कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
सकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, विक्की कौशल की सैम बहादुर पहले दिन 5.50 करोड़ की कमाई की है. जबकि फिल्म का बजट केवल 55 करोड़ का है. वहीं विक्की कौशल की साल 2023 में रिलीज हुई बाकी दो फिल्में जरा हटके जरा बचके ने 5.49 करोड़ और द ग्रेट इंडियन फैमिली ने 1.4 करोड़ की कमाई की थी, जो कि सैम बहादुर के मुकाबले कम है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
मेघना गुलजार की फिल्म सैम बहादुर रिलीज हो गई है. सैम बहादुर फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जिंदगी पर आधारित फिल्म है. फिल्म में विक्की कौशल, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, गोविंद नामदेव और मोहम्मद जीशान अय्यूब लीड रोल में हैं. गौरतलब है सैम बहादुर के अलावा बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान और कटरीना कैफ की टाइगर 3 और रणबीर कपूर की एनिमल भी हैं, जिन्हें ऑडियंस का अच्छा रिएक्शन मिल रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं