बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अन्नू कपूर इन दिनों एक पुराने बयान को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक कमेंट फिर से वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के लिए 'दूधिया बदन' शब्द का इस्तेमाल किया था. जैसे ही ये क्लिप सामने आई, लोगों ने इस पर जमकर रिएक्शन देना शुरू कर दिया. किसी ने इसे तारीफ बताया, तो किसी ने इसे गलत और असहज करने वाला कमेंट कहा. अब इस पूरे मामले पर अन्नू कपूर ने खुद सामने आकर सफाई दी है और बताया है कि आखिर उन्होंने ये बात किस संदर्भ में कही थी.
ये भी पढ़ें: ‘लंगूर को मिल गई हूर'- 10 साल छोटी पत्नी को लेकर राजपाल यादव ने कही दिल की बात, कॉमेडियन को याद आई खुद की लव स्टोरी
Annu Kapoor - 'Tamannaah का गाना सुनकर सोते हैं 70 साल के बच्चे!'
— NewsBook (@NewsBookMedia) October 12, 2025
Shubhankar Mishra | #bollywood | #TamannaahBhatia pic.twitter.com/avqPFZDNG1
कैसे शुरू हुआ विवाद
ये मामला एक पुराने इंटरव्यू से जुड़ा है, जहां अन्नू कपूर तमन्ना भाटिया के गाने ‘आज की रात' पर बात कर रहे थे. उसी दौरान उन्होंने 'माशाल्लाह क्या दूधिया बदन है' कहा था. ये लाइन धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर फैल गई और फिर देखते ही देखते ट्रेंड करने लगी. इसके बाद लोगों ने इस पर अलग-अलग राय देना शुरू कर दिया.
अन्नू कपूर ने क्या कहा
अन्नू कपूर का कहना है कि उनके बयान को गलत तरीके से समझा गया. उन्होंने बताया कि वो सिर्फ गाने और डांस की तारीफ कर रहे थे. उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था. उन्होंने कहा कि ये एक प्रोफेशनल बातचीत का हिस्सा था, लेकिन लोगों ने इसे अलग नजरिए से देख लिया.
भाषा बनी विवाद की वजह
अन्नू कपूर ने ये भी कहा कि हिंदी में कही गई बात ज्यादा तीखी लगती है. उनके मुताबिक, अगर वही बात अंग्रेजी में कही जाती, तो शायद इतना विवाद नहीं होता. उन्होंने कहा कि शब्द नहीं, बल्कि उनका मतलब समझना ज्यादा जरूरी है.
माफी के लिए भी तैयार
अन्नू कपूर ने साफ कहा कि अगर तमन्ना भाटिया को उनकी बात से बुरा लगा है, तो वो माफी मांगने को तैयार हैं. उनका कहना है कि वो किसी का अपमान नहीं करना चाहते. फिलहाल इस मामले पर तमन्ना की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं