विज्ञापन

सेट पर गलती होने पर क्या करते हैं सलमान खान? मातृभूमि में सूबेदार बने विपिन भारद्वाज ने बताया काम करने का तरीका

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि में सूबेदार का किरदार निभा रहे विपिन भारद्वाज ने NDTV से खास बातचीत में फिल्म की तैयारी और सलमान के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया है.

सेट पर गलती होने पर क्या करते हैं सलमान खान? मातृभूमि में सूबेदार बने विपिन भारद्वाज ने बताया काम करने का तरीका
Instagram
नई दिल्ली:

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को लेकर के लोगों के बीच में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से उनके फैंस फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं. हाल ही में सलमान खान ने अपनी फिल्म की टीम को अपने फॉर्म हाउस में बुलाया था और वहां पर पार्टी रखी गई थी. इस पार्टी में उन्होंने अपनी टीम को वॉच भी गिफ्ट की, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है. 

फिल्म में सूबेदार का रोल निभाने वाले विपिन भारद्वाज ने NDTV से बातचीत में फिल्म में अपने काम करने के एक्सपीरियंस और सलमान खान के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को शेयर किया. उन्होंने बताया कि सलमान खान सेट पर कैसे रहते हैं और हमेशा अपनी टीम को साथ में लेकर चलते हैं. 

सूबेदार का किरदार निभा रहें विपिन भारद्वाज 

फिल्म में विपिन एक सूबेदार का रोल निभा रहे हैं,  जो बहुत ही रेस्पोंसिबल है, अपनी फैमिली और अपनी टीम के बारे में सोच कर चलता है और सभी को साथ रखता है. इमोशनल होने के साथ ही वो बहुत स्ट्रांग भी है. विपिन ने बताया कि उनका किरदार अपने कर्नल की तरह बनना चाहता है. वो कभी हार नहीं मानता और हर तरह की सिचुएशन का सामना करने के लिए तैयार रहता है. अपने इस किरदार के लिए विपिन ने काफी तैयारी की है. विपिन ने बताया कि इस रोल के लिए उन्होंने 15-20 किलो वजन बढ़ाया. वो कभी ठंडी जगहों पर गए नहीं थे. इसलिए उन्होंने अलग-अलग डिफरेंट टेंपरेचर पर ट्रेनिंग की. मास्क लगाकर, अंडर वॉटर ट्रेनिंग ली. 200 बार हर दिन सेल्यूट करना. ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने आर्मी ऑफिसर की तरह लाइफ जी.

विपिन ने बताया कि इस रोल के लिए उन्होंने 3 ऑडीशन दिए थे, जिसके बाद उनको फाइनल कॉल आई. विपिन ने अपने इस किरदार के लिए अपना लुक भी पूरी तरह से बदल लिया था. अपने कैरेक्टर की डीटेलिंग पर भी काम किया.

सेट पर कैसे रहते हैं सलमान 

विपिन ने बताया कि सलमान खान के साथ काम करना उनके सपना पूरा होने से कम नहीं था. उन्होंने कहा, "सलमान खान सेट पर बहुत एक्टिव और अवेयर रहते हैं. अगर मुझसे कोई गलती भी हुई या फंबल हुआ तो उन्होंने मुझे बहुत ही अच्छी तरीके से समझाया. वो पूरी कास्ट को साथ में लेकर चलते हैं. सलमान खान एक स्कूल की तरह हैं, जिनसे सब कुछ सीखने को मिलता है. इतने सालों बाद भी सेम एनर्जी रखना काफी बड़ी बात है". सलमान आज भी अपने फैंस को बिल्कुल लाइटली नहीं लेते हैं. वो आज भी सोचते हैं कि उनके फैंस को क्या अच्छा लगेगा क्या नहीं लगेगा. वो एक साथ इतनी चीजें कर रहे थे. बिग बॉस, प्रमोशन, शूटिंग और इवेंट्स भी लेकिन इन सबके बावजूद भी वो सेम एनर्जी रखते हैं. इतना बड़ा स्टार होने के बाद किस तरह से वो एक-एक बंदे का ख्याल रखते हैं. आज भी उनके सेट पर उनके लिए हर इंसान जरूरी है. उनको सब पता है कि उनका कौन सा एंगल कैमरे पर कैसा लग रहा है. मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला."

सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए बहुत स्पेशल है. उन्होंने खुद सलमान से बोला कि जब हम मुंबई आ रहे होते हैं तो सोचते हैं कि सलमान सर को देखने को भी मिल जाए, तो लगता है कि कुछ कर लिया है. लेकिन मेरी पहली फिल्म ही उन्हीं के साथ है. इसके लिए मैं अपनी फैमिली का शुक्रिया करता हूं. इससे ज्यादा स्पेशल कुछ नहीं हो सकता है मेरे लिए कि पहली फिल्म ही सलमान सर के साथ की है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Matrubhumi, Vipin Bhardwaj, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com