सालार: पार्ट 1- सीजफायर लगातार दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. अपने दमदार एक्शन और शानदार कहानी से दर्शकों का दिल जीतने वाली इस फिल्म ने सीधे रिकॉर्ड बुक में अपनी जगह बना ली है. अब यह फिल्म लैटिन अमेरिका में 7 मार्च 2024 को स्पेनिश भाषा में रिलीज होने के लिए तैयार है. प्रभास स्टारर सालार: पार्ट 1 - सीजफायर थमने का नाम नहीं ले रही है. जहां प्रशांत नील की एक्शन एंटरटेनर ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 650 करोड़ का आंकड़ा पार करके मील का पत्थर हासिल कर लिया है, वहीं अब फिल्म लैटिन अमेरिका में अपने स्पेनिश वर्जन की रिलीज के साथ साउथ अमेरिका में भी धूम मचाने के लिए तैयार है. स्पैनिश वर्जन सिनेपोलिस द्वारा जारी किया जाएगा, जिसके पास इस स्पेस में मर्केट शेयर का 72.5% हिस्सा है. यह फिल्म लैटिन अमेरिका में 7 मार्च 2024 को रिलीज होगी.
#SalaarCeaseFire se estrenará en América Latina el 7 de marzo de 2024, en español, lanzado por @Cinepolis.
— Salaar (@SalaarTheSaga) January 5, 2024
¡Prepárate para la acción épica! 💥#SalaarCeaseFire is releasing in Latin America on 7th March 2024, in 𝐒𝐩𝐚𝐧𝐢𝐬𝐡.@IndiaCinepolis#Salaar #Prabhas #PrashanthNeel… pic.twitter.com/YizTapcFWF
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
होम्बले फिल्म्स की सलार: पार्ट 1 सीजफायर का निर्देशन फिल्म निर्माता प्रशांत नील ने किया हैं और इसमें प्रभास, श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू जैसे कलाकार शामिल हैं. वहीं, फिल्म विजय किरागांदुर द्वारा निर्मीत हैं. सालार: पार्ट 1 - सीजफायर अपनी रिलीज के बाद से दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. प्रशांत नील के निर्देशन में बनी एक्शन से भरपूर ये फिल्म एक तूफान की तरह सामने आई है और लगातार आगे बढ़ रही है. जी हां, जहां फिल्म रिकॉर्ड तोड़ रही है, वहीं इसने अपने नाम एक और रिकॉर्ड जोड़ लिया है. इस फिल्म ने निज़ाम में बाहुबली 2: द कन्क्लूजन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इस तरह से रिलेब स्टार प्रभास ने खुद अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
सालार: पार्ट 1 - सीजफायर की जबरदस्त सफलता के साथ, प्रभास ने वास्तव में खुद को बॉक्स ऑफिस पर एक मजबूत ताकत के रूप में स्थापित कर लिया है. यह फिल्म निज़ाम क्षेत्र में एक रिकॉर्ड ब्रेकर के रूप में आई है. अब फिल्म ने बाहुबली 2: द कन्क्लूजन निज़ाम रिकॉर्ड को पार कर लिया है और इसका इरादा निज़ाम क्षेत्र में एक नया रिकॉर्ड बनाना है. फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई की और वीकडेज के दिनों में भी शानदार ऑक्यूपेंसी के साथ सफलतापूर्वक चली.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं