विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2020

'सड़क 2' का नया गाना 'शुक्रिया' हुआ रिलीज, लोगों ने लाइक से ज्यादा डिस्लाइक किया- देखें Video

संजय दत्त (Sanjay Dutt), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) की फिल्म 'सड़क 2' (Sadak 2) का नया गाना 'शुक्रिया' (Shukriya) रिलीज कर दिया गया है.

'सड़क 2' का नया गाना 'शुक्रिया' हुआ रिलीज, लोगों ने लाइक से ज्यादा डिस्लाइक किया- देखें Video
'सड़क 2' (Sadak 2) का नया गाना 'शुक्रिया' (Shukriya) रिलीज
नई दिल्ली:

संजय दत्त (Sanjay Dutt), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) की फिल्म 'सड़क 2' (Sadak 2) का नया गाना 'शुक्रिया' (Shukriya) रिलीज कर दिया गया है. गाने में आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. इस गाने को केके और जुबीन नौटियाल ने गाया है, जबकि म्यूजिक जीत गांगुली ने दिया है. इस गाने को सोनी म्यूजिक इंडिया ने रिलीज किया है. हालांकि इस गाने को दर्शक अच्छा रिस्पॉन्स नहीं दे रहे हैं.

सुशांत सिंह राजपूत की भांजी ने लिखा इमोशनल पोस्ट, बोलीं- कैसा लगा होगा, जब बिना बताए ड्रग्स दिया जा रहा हो...

संजय दत्त (Sanjay Dutt), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) की फिल्म 'सड़क 2' (Sadak 2) के इस गाने को अभी तक 42 लाख बार देखा जा चुका है. इसे अभी तक 10 हजार लोगों ने पसंद किया है, जबकि गाने को नापंसद करने वालों की संख्या 29 हजार पहुंच गई है. इस फिल्म के ट्रेलर को भी ल लोगों ने लाइक से ज्यादा डिस्लाइक दिया था और वो यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा था.

महेश मांजरेकर से मांगी गई 35 करोड़ की फिरौती, शख्स ने किया अबु सलेम गिरोह के सदस्य होने का दावा

बता दें कि संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर के अलावा फिल्म में जिशु सेनगुप्ता, मकरंद देशपांडे, गुलशन ग्रोवर, प्रियंका बोस, मोहन कपूर और अक्षय आनंद भी नजर आएंगे. 29 साल पहले भी 'सड़क' महेश भट्ट ने बनाई थी और फिर से 'सड़क 2' के निर्देशक महेश भट्ट ही हैं.

युजवेंद्र चहल की मंगेतर Dhanashree Verma ने गुरु रंधावा संग 'स्लोली-स्लोली' पर किया जोरदार डांस- देखें Video

'सड़क 2' (Sadak 2) के जरिए महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) करीब 21 साल बार परदे पर बतौर निर्देशक वापसी करते हुए नजर आएंगे. आखिरी निर्देशित फिल्म 'कारतूस' थी जो 1999 में रिलीज हुई थी. महेश भट्ट इससे पहले अपनी बड़ी बेटी पूजा भट्ट को लेकर 1991 में फिल्म 'सड़क' बना चुके हैं. जिसमें पूजा भट्ट और संजय दत्त लीड रोल में थी और इन दोनों के किरदार को लोगों का काफी प्यार मिला था. वहीं, सड़क 2 की बात करें तो फिल्म 28 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी. विशेष फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को मुकेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sadak 2, Sadak 2 New Song, Shukriya Song Released, Sanjay Dutt, Sadak 2 Alia Bhatt, Aditya Roy Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com