विज्ञापन

हाइट में ऐश्वर्या राय से भी लंबा हो गया है उनका भतीजा विहान, बर्थडे पर भाभी श्रीमा ने शेयर की फैमिली फोटो, आराध्या के साथ भाईयों की दिखी बॉन्डिंग

ग्लोबल आइकॉन ऐश्वर्या राय बच्चन अपने काम के साथ-साथ परिवार को भी समय देने से पीछे नहीं रहती हैं. हाल ही में अभिनेत्री अपने भतीजे शिवांश राय का जन्मदिन मनाने बेटी आराध्या राय बच्चन के साथ मायके गई थीं.

हाइट में ऐश्वर्या राय से भी लंबा हो गया है उनका भतीजा विहान, बर्थडे पर भाभी श्रीमा ने शेयर की फैमिली फोटो, आराध्या के साथ भाईयों की दिखी बॉन्डिंग
हाइट में ऐश्वर्या राय से भी लंबा हो गया है उनका भतीजा विहान
नई दिल्ली:

ग्लोबल आइकॉन ऐश्वर्या राय बच्चन अपने काम के साथ-साथ परिवार को भी समय देने से पीछे नहीं रहती हैं. हाल ही में अभिनेत्री अपने भतीजे शिवांश राय का जन्मदिन मनाने बेटी आराध्या राय बच्चन के साथ मायके गई थीं. अभिनेत्री की भाभी श्रीमा राय ने इस जश्न की झलकियां अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं, जिनमें ऐश्वर्या, आराध्या, उनके पति आदित्य राय, सास वृंदा राय और उनके बच्चे नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में परिवार बर्थडे बॉय के साथ केक काटते हुए दिख रहा है, टेबल पर केक और फूलों का गुलदस्ता रखा हुआ है.

एक तस्वीर में श्रीमा बर्थडे बॉय को केक खिलाती हुई नजर आ रही हैं, जबकि परिवार उनके आसपास इकट्ठा है. एक और तस्वीर में आराध्या और उनके कजिन ऐश्वर्या के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं. तस्वीरों में घर की दीवार पर लगी फैमिली फोटो वॉल की भी झलक दिख रही है, जिसमें फ्रेम में लगी कई तस्वीरें हैं. इस फोटो डिस्प्ले में उनके जीवन के अलग-अलग पड़ावों की तस्वीरें शामिल हैं, जिनमें ऐश्वर्या के माता-पिता, परिवार के सदस्य और नई पीढ़ी की तस्वीरें हैं. तस्वीरें शेयर करते हुए श्रीमा ने लिखा, "मेरे क्यूटी पाई शिवांश राय को जन्मदिन की बधाई. आपका जीवन और ज्यादा मस्ती, प्रकृति के साथ ज्यादा समय, ज्यादा हंसी और मस्ती-मजे से बीते. मुझे आप पर गर्व है."

अभिनेत्री ऐश्वर्या अपनी मां वृंदा राय और भाई आदित्य राय के साथ खास बॉन्ड शेयर करती है.  वे अपने परिवार के साथ खास मौकों और त्योहारों (जैसे रक्षाबंधन) पर समय बिताती हैं. ऐश्वर्या की भाभी श्रीमा राय के साथ उनके रिश्तों को लेकर बीच-बीच में सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं और अटकलें सामने आती रही हैं, लेकिन पूरा परिवार साथ मिलकर पारिवारिक आयोजनों और बच्चों के जन्मदिन आदि में शामिल होता है.सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे को फॉलो नहीं करती हैं और साथ में बहुत कम तस्वीरें साझा करती हैं, जिसे लेकर कई बार मीडिया और ट्रोलर्स द्वारा अनबन या खटपट के कयास लगाए जाते हैं, हालांकि श्रीमा ने स्पष्ट किया है कि वे ऐश्वर्या को एक सुपरस्टार के रूप में नहीं, बल्कि अपनी ननद के तौर पर देखती हैं और उनका रिश्ता निजी स्तर पर सामान्य है.

ऐश्वर्या का बड़ा भतीजा है विहान 
ऐश्वर्या राय के बड़े भतीजे हैं विहान राय. विहान राय हाइट में बुआ ऐश से भी लंबे हो गए हैं. सोशल मीडिया पर उनका पेज है, जिसके मुताबिक वह फुटबॉल खेलते हैं. वह लुक में बिलकुल अपनी बुआ की कॉपी हैं. वहीं बहन आराध्या से भी उनकी अच्छी बॉन्डिंग है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai Nephew Vihaan Rai, Aishwarya Rai Nephew Photos, Aishwarya Rai Nephew, Aishwarya Rai Latest Photos, Aishwarya Rai Latest Photoshoot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com