विज्ञापन

हमें एक बच्चा दो!... सलमान खान से संजय दत्त की गुजारिश, भाईजान बोले- कभी न कभी मेरे भी बच्चे होंगे

सलमान खान ने ‘कॉफी विद करण’ शो में अपने पिता बनने की इच्छा के बारे में बात की और कहा- बेशक कभी न कभी मेरे भी बच्चे होंगे. 

हमें एक बच्चा दो!... सलमान खान से संजय दत्त की गुजारिश, भाईजान बोले- कभी न कभी मेरे भी बच्चे होंगे
सलमान खान के पिता बनने पर संजय दत्त का आया रिएक्शन, कॉफी विद करण में कही ये बात
नई दिल्ली:

सलमान खान हाल ही में करण जौहर के पॉपुलर लोकप्रिय चैट शो ‘कॉफी विद करण' में नजर आए. जहां उन्होंने कहा कि वह शादी नहीं करने के अपने फैसले से खुश हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि कभी उनके भी अपने बच्चे होंगे. सुपरस्टार ने 2014 में इस शो में अपनी उपस्थिति के दौरान की गई अपनी टिप्पणी “मैं वर्जिन हूं” को भी फिर से याद किया. इतना ही नहीं संजय दत्त ने भी भाईजान के पिता बनने पर रिएक्शन दिया और कहा हमें भी छोटा सलमान खान हमारी गोद में चाहिए. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि ‘कॉफी विद करण' के नौवें और आखिरी सीजन के पहले एपिसोड में सलमान खान पहले मेहमान बने, जिसमें करिश्मा कपूर भाईजान के साथ नजर आईं. 

वर्जिन की बात पर कही ये बात

जाने-माने फिल्म निर्माता निर्देशक करण जौहर के साथ बातचीत के दौरान सलमान ने शादी, पिता बनने, अकेलेपन, अपने कट्टर प्रशंसकों और समकालीन कलाकारों के साथ अपनी दोस्ती समेत कई मुद्दों पर बात की. शो की शुरुआत में करण ने सलमान के करीबी दोस्त आमिर खान की तीसरी शादी का जिक्र किया. इस पर खान ने जवाब दिया, “मैं उनके लिए खुश हूं.” जब 60 वर्षीय सलमान खान से शादी की योजना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मैं ठीक हूं.'' करण ने 2014 में हुई उनकी बातचीत का जिक्र करते हुए पूछा, ‘‘क्या आप अब भी वर्जिन हो?” 

यह भी पढ़ें | सलमान खान ने पापा सलीम खान के साथ शेयर की ढेर सारी तस्वीरें, लिखा- बाप बाप होता है

सलमान ने हंसते हुए कहा, “वह दरअसल यह कहने का एक तरीका था कि ‘करण, मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता.' क्योंकि आप बार-बार कहते रहते हो कि आप फलां-फलां को डेट कर रहे हो... लेकिन मैं कभी भी अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं करना चाहता. आप कभी नहीं जान सकते कि कौन-सा व्यक्ति ऐसा है जो पूरी जिंदगी आपके साथ रहने वाला है और फिर वही व्यक्ति आगे चलकर किसी और से शादी कर लेता है. इसलिए, जब मैं 15-16 साल का था, तभी से यह बात मेरे दिमाग में बैठ गई थी.”

बच्चों की है भाईजान को उम्मीद

बातचीत के दौरान, करण ने इस बात पर चर्चा की कि जीवनसाथी न होने के कारण उन्हें अकेलापन महसूस होता है. सलमान ने जवाब देते हुए कहा कि फिल्म निर्माता के पास साथ देने के लिए उनके बच्चे और उनकी मां हैं. उन्होंने कहा, “आप तब अकेले होते हैं, जब कोई आपके साथ रहना नहीं चाहता. करण, मुझे नहीं लगता कि लोग आपके साथ रहना नहीं चाहते.” जब सलमान से पूछा गया कि क्या उन्हें अपने बच्चे न होने की कमी खलती है, तो उन्होंने कहा, ‘‘बेशक, कभी न कभी मेरे भी बच्चे होंगे.''

संजय दत्त ने भाईजान के पिता बनने पर कहा

संजय दत्त ने भाईजान के साथ काम करने के बारे में बात की. वहीं उन्होंने छोटे सलमान खान को लेकर कहा, "उन्हें (सलमान) बच्चों से बहुत प्यार है. हम चाहते हैं कि वे अपनी जिंदगी में सेटल हो जाएं. हम तो यह भी चाहते हैं कि उनके बच्चे हों, ताकि हमारी गोद में एक छोटा सलमान आ सके. हमें एक बच्चा दो! वैसे भी, शादी करके क्यों फंसना? हम सभी शादीशुदा लोग तो पहले से ही फंसे हुए हैं. मुझे तुम पर हमेशा गर्व रहेगा और मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं."

करण के बच्चों के बारे में कही ये बात

करण जुड़वां बच्चों यश और रूही के पिता हैं. करण ने कहा कि बच्चे होना उनके जीवन का सबसे बड़ा वरदान है. इस पर सलमान ने कहा कि वह फिल्म निर्माता करण के लिए खुश हैं. सलमान ने कहा, ‘‘इसलिए आप कभी यह नहीं कह सकते कि आप अकेले हो. आपके दो प्यारे बच्चे हैं. वे बड़े होंगे और उनकी ‘गर्लफ्रेंड' या ‘बॉयफ्रेंड' होंगे. फिर उनकी शादी होगी और वे अपनी जिंदगी में व्यस्त हो जाएंगे. उनके भी बच्चे होंगे. करण, आप दादाजी बन जाओगे.''

यह भी पढ़ें | लोलो का 262 एपिसोड का 22 साल पुराना टीवी सीरियल, करिश्मा कपूर बनी थीं 67 साल की बिजनेसवुमन, अनु मलिक का गाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Sanjay Dutt, Salman Khan Children, Koffee With Karan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height