सलमान खान स्टारर किसी का भाई किसी की जान की चर्चा सोशल मीडिया पर होती रहती है. जहां फैंस के बीच भाईजान का पोस्टर फैंस का दिल जीतता है तो वहीं हाल ही में रिलीज हुई येनतम्मा गाना सोशल मीडिया पर इतिहास बना रहा है. इस गाने में केवल सलमान ही नहीं बल्कि किसी का भाई किसी की जान के एक्टर वेंकटेश, पूजा हेगड़े और आरआऱआर स्टार रामचरण भी नजर आ रहे हैं. वहीं साउथ और बॉलीवुड का ये तड़का यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. जहां टॉप 10 में गाना बना हुआ है तो वहीं इसे कुछ ही घंटों में लाखों लोग देख चुके हैं. इसी बीच राम चरण के गाने में कैमियो को लेकर नई खबर सामने आई है कि उन्होंने इस सॉन्ग के लिए कोई फीस नही ली है, जिसे सुनकर फैंस रिएक्शन देते दिख रहे हैं.
यूट्यूब पर बीते दिन रिलीज हुआ सलमान खान का येनतम्मा गाना 13 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज पा चुका है. जबकि म्यूजिक में नंबर वन पर ट्रैंड कर रहा है. वहीं स्क्रीन पर सलमान खान और रामचरण को साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. इस गाने पर रिएक्शन देते हुए कमेंट में एक यूजर ने लिखा, यह साउथ या बॉलीवुड नही बल्किन इंडियन सिनेमा है. दूसरे ने लिखा, आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मैसेज है. इस मास्टरपीस को कभी खत्म ना होने दें. वहीं फैंस सलमान खान के लुंगी लुक को भी काफी पसंद कर रहे हैं. इतना ही नहीं खबरें हैं कि राम चरण ने सलमान खान के इस गाने के लिए कोई फीस नहीं ली है, जिसके चलते फैंस और ज्यादा प्यार दे रहे हैं.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS केब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
टाइगर 3 को लेकर है चर्चा
सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है. वहीं फिल्म का हर एक गाना धमाल मचा रहा है. इसके अलावा भाईजान की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो टाइगर 3 की भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है. इन दिनों फिल्म से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो के अलावा शाहरुख खान के फिल्म में कैमियो को लेकर भी खूब धूम मची हुई है.
मुंबई इवेंट में सिटाडेल के सह-कलाकार प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन गले मिले
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं