विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2022

डेनिम टॉप और स्लिट जींस में दिखा रिया चक्रवर्ती का गॉर्जियस अंदाज, समर्स में इस लुक से आप भी बन जाएं स्टाइलिश

इस वीडियो में रिया बहुत ही ग्लैमरस और स्टनिंग लुक में नजर आ रही हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि डेनिम टॉप और स्लिट डेनिम फ्लेयर्ड जींस में रिया कमाल की लग रही हैं.

डेनिम टॉप और स्लिट जींस में दिखा रिया चक्रवर्ती का गॉर्जियस अंदाज, समर्स में इस लुक से आप भी बन जाएं स्टाइलिश
रिया चक्रवर्ती फोटो
नई दिल्ली:

रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड की सबसे चर्चित एक्ट्रेसेस में से एक हैं. पिछले 2 सालों में रिया चक्रवर्ती कई वजहों के चलते सुर्खियों में रही हैं. हालांकि लाइफ में बीत चुके नेगेटिव फेज से आगे बढ़ते हुए रिया अब एक खूबसूरत और पॉजिटिव लाइफ की तरफ आगे बढ़ रही हैं. इन दिनों रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हो गई हैं. अक्सर इंटरनेट पर रिया की बेहद खूबसूरत और गॉर्जियस तस्वीरें फैंस के होश उड़ाने का काम करती हैं. एक बार फिर रिया चक्रवर्ती अपने लेटेस्ट स्टाइलिश लुक से फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं. 

अपनी खूबसूरत स्माइल और स्टाइलिश लुक से रिया चक्रवर्ती अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं. एक बार फिर रिया का बेहद गॉर्जियस अंदाज छाया हुआ है. दरअसल इंसटैंटबॉलिवुड के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से रिया चक्रवर्ती का लेटेस्ट वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में रिया बहुत ही ग्लैमरस और स्टनिंग लुक में नजर आ रही हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि डेनिम टॉप और स्लिट डेनिम फ्लेयर्ड जींस में रिया कमाल की लग रही हैं. उन्होंने डबल डेनिम को ऐसे कैरी किया जैसे कोई और नहीं कर सकता. अपने इस डेनिम लुक को कंप्लीट करने के लिए रिया ने सिल्वर कलर का साइड स्लिंग बैग कैरी किया हुआ है. इसके अलावा खुले हुए बाल और काले चश्मे में वे बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. 

सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती का ये लेटेस्ट स्टनिंग लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. कोई उन्हें गॉर्जियस कहकर बुला रहा है तो कोई रिया के स्टाइल की तारीफ कर रहा है. वर्क फ्रंट की बात करें तो रिया चक्रवर्ती को आखिरी बार फिल्म 'चेहरे' में इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन के साथ देखा गया था. 

ये भी देखें: 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rhea Chakraborty, Rhea Chakraborty Video, Rhea Chakraborty Viral Video, Rhea Chakraborty Latest Video, Rhea Chakraborty Summer Look, Rhea Chakraborty Denim Look, Rhea Chakraborty Photos, Rhea Chakraborty Instagram, Rhea Chakraborty Age, Rhea Chakraborty Latest Summer Looks, Summer Fashion, 2022 Summer Fashion Tips, Latest Fashion Trends
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com