बी टाउन के कपल्स की शादी में सितारों का मेला लगना आम बात है. हालांकि 70 के दशक की बात ही कुछ और थी जब बिना पैपराजी या फैशन परेड के सितारों को बिग फैट वेडिंग को एन्जॉय करते देखा जाता था. दरअसल, कई साल पहले जब किसी बड़े एक्टर की शादी होती थी तो तमाम सितारे ऐसे ही एक छत के नीचे जमा होते थे. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जो रणधीर कपूर और बबीता की 1971 में हुई शादी का है, वीडियो में उस दौर के तमाम बड़े सितारों को देखा जा सकता है.
सितारों से सजी महफ़िल
सुपरस्टार रणधीर कपूर और बबीता की शादी 70 के दशक में हुई थी. ये वो दौर था जब धर्मेंद्र, राजेश खन्ना और देव आनंद जैसे सितारे बॉलीवुड के आसमान में चमक रहे थे. इन सुपरस्टार्स के लाखों दीवाने थे और इनकी एक झलक के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते थे. शादी के वीडियो में इन सभी सितारों को एक साथ देखा जा सकता है. इसमें रणधीर कपूर के पिता और बॉलीवुड के सबसे बड़े शो मैन राज कपूर भी नजर आ रहे हैं, जो रणधीर के साथ हर रस्म में साथ खड़े हैं.
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit 2026 : भविष्य में बेहतर होंगे भारत-पाक रिश्ते? क्या बोले Jaishankar? -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान
बड़े दिग्गज भी हुए शामिल
क्योंकि उस दौर में राज कपूर और उनका पूरा परिवार एक ब्रांड बन चुका था, ऐसे में तमाम सितारों का उनके घर की शादी में पहुंचना लाजमी था. इस शादी समारोह में उस दौर के तमाम बड़े सितारे पहुंचे थे. इनमें दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन से लेकर धर्मेंद्र, जया बच्चन और रेखा तक नजर आ रही हैं.
शादी के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रणधीर कपूर की घुड़चढ़ी हो रही है, इस दौरान वहां मौजूद सितारे बैंड पर नाचते हुए भी दिख रहे हैं. इसके अलावा तमाम बड़े सितारे रणधीर और बबीता को शादी की बधाई भी देते दिख रहे हैं.
Amar Singh Chamkila Movie Review in Hindi: Diljit Dosanjh की चमक से चमक उठी अमर सिंह चमकीला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं