बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर्स में शुमार रणदीप हुड्डा ने पिछले ही महीने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड और एक्ट्रेस-मॉडल लिन लैशराम से पारंपरिक रीति रिवाजों से शादी की थी. शादी के बाद हाल ही में इस कपल का रिसेप्शन हुआ तो लिन के परिवार की प्यारी से झलक देखने को मिली. आपको बता दें कि मणिपुर की लिन लैशराम एक इंटरनेशनल मॉडल होने के साथ साथ कई फिल्मों में भी दिख चुकी है. मुंबई में हुए इस शानदार रिसेप्शन में लिन के माता पिता और भाई ट्रेडिशनल ड्रेस में आए थे और वो इतने प्यारे लग रहे थे कि वीडियो चंद ही घंटों में वायरल हो गया.इन सबके बीच लोगों की नज़र दुल्हन के डैशिंग भाई पर जा कर अटक गई.
वायरल हुआ रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के रिसेप्शन का वीडियो
रिसेप्शन के दौरान लिए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन लिन के माता पिता मणिपुर की पारंपरिक ड्रेस में समारोह में शिरकत कर रहे हैं. उनके पिता ने कुर्ता पायजामा पहना है और मां ने मणिपुरी अंदाज में साड़ी पहनी है. वहीं लिन के भाई ने धोती के ऊपर कुर्ता और रेड वेलवेट जैकेट पहन कर इस रिसेप्शन में चार चांद लगा दिए. लोग इस वीडियो में लिन के माता पिता को काफी पसंद कर रहे हैं. उनके भाई के भी डैशिंग अंदाज को तो लोग देखते ही रह गए.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जानिए लिन के परिवार के बारे में सब कुछ
लिन के परिवार की बात करें तो लिन का पूरा परिवार काफी जाना माना और एजुकेटेड परिवार है. लिन के पिता चंद्रसेन लैशराम एक बैंकर के रूप में काम करते हैं. जबकि लिन की मां सोरो धूनी लैशराम एक डॉक्टर हैं और मणिपुर में ही प्रैक्टिस करती हैं. लिन की एक बहन है रीता लैशराम ली. लिन की बहन की शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं.
आपको बता दें कि 29 नवंबर को मणिपुर में ही रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने पूरे पारंपरिक रीति रिवाज से शादी की थी. इस शादी में लिन और रणदीप के परिवार के सभी सदस्य शरीक हुए थे. रणदीप की तरह लिन भी फिल्मों में काफी सालों से सक्रिय हैं. ओम शांति ओम से डेब्यू करने वाली लिन ने काफी सारी फिल्मों में काम किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं