विज्ञापन

Ramayan : रामायण में श्रीराम के किरदार निभाने से रणबीर कपूर ने किया था इनकार, बेटी राहा के कारण हुए तैयार, दिलचस्प है किस्सा

रणबीर कपूर ने डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​के साथ, न्यूयॉर्क में अपनी आने वाली फ़िल्म 'रामायण' के एक इवेंट में शामिल हुए. उन्होंने लॉस एंजिल्स में फिल्म की पहली झलक दिखाई.

Ramayan : रामायण में श्रीराम के किरदार निभाने से रणबीर कपूर ने किया था इनकार, बेटी राहा के कारण हुए तैयार, दिलचस्प है किस्सा
रणबीर कपूर ने रामायण में श्रीराम का किरदार निभाने से कर दिया था मना
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण'  में भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. रणवीर की श्रीराम की भूमिका में तस्वीर वायरल होने के बाद से ही फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के बेताब हैं. हालांकि, एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने ने इस रोल को ठुकरा दिया था. रणबीर ने माना है कि शुरू में वह इस रोल को निभाने से डर रहे थे, और उन्होंने यह भी बताया कि आखिर किस बात ने उनका फैसला बदल दिया.

'रामायण' को ना कहने पर रणबीर कपूर

मंगलवार को, रणबीर, डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​के साथ, न्यूयॉर्क में अपनी आने वाली फ़िल्म 'रामायण' के एक इवेंट में शामिल हुए. उन्होंने लॉस एंजिल्स में फिल्म की पहली झलक दिखाई. इवेंट के दौरान बातचीत में, रणबीर ने बताया कि शुरू में उन्होंने इस प्रोजेक्ट को रिजेक्ट कर दिया था और फिर उन्होंने बताया कि आखिर किस बात ने उनका मन बदला और उन्हें इस फिल्म से जुड़ने के लिए राजी किया.

अपने फैसले को याद को करते हुए रणबीर ने कहा, "मुझे याद है जब नमित ने लगभग 4 साल पहले मुझे यह रोल ऑफर किया था, तो मेरा तुरंत जवाब था 'नहीं', मैं इसके लिए फिट नहीं हूं, मैं इसके लायक नहीं हूं, और मैं इस रोल के साथ पूरी तरह से न्याय नहीं कर पाऊंगा."

इस वजह से बदला मन

उन्होंने फिल्म के ऑफर और पहली बार पिता बनने की खबर के बीच के संयोग पर भी बात की. रणबीर ने बताया, "वह डर बहुत जल्द ही कृतज्ञता में बदल गया, क्योंकि मेरी जिदगी में ऐसे मौकों की बहुत जरूरत थी. मैं अपनी जिंदगी के ऐसे दौर से गुजर रहा था जहां मुझे अपनी जिंदगी और लाइफस्टाइल में बदलाव लाने की जरूरत थी. मैं पहली बार पिता बना था. मुझे लगता है कि भगवान राम का रोल निभाने और पिता बनने का यह प्यारा संयोग मेरी जिंदगी में एक अहम मोड़ लाने के लिए जरूरी था."

यह भी पढ़ें- इस एक्ट्रेस ने मनोज कुमार को बनाया था स्टार, पहली ही फिल्म हुई सुपरहिट, शमी कपूर, -किशोर के साथ भी किया काम

कैसे की रणवीर ने इस रोल के लिए तैयारी?

रणवीर ने कहा, "मुझे लगता है कि मेरे लिए तैयारी उसी दिन शुरू हो गई थी, जिस दिन मैंने रामानंद सागर की 'रामायण' देखी थी. यह हमारी चेतना में इतनी गहराई से बसी हुई है और हमारे अंदर इतनी गहरी जड़ें जमा चुकी है कि हमें इस कहानी और भगवान राम की यात्रा पर बहुत गर्व है. जब मुझे उनका किरदार निभाने का मौका मिला, तो जाहिर है, इसके लिए बहुत सारी तैयारी करनी पड़ी—सिर्फ शारीरिक ही नहीं, बल्कि भावनात्मक और आध्यात्मिक भी. यह सब कुछ समझने और पूरी तरह से सच्चा होने के बारे में है. मेरे मन में इस किरदार और 'रामायण' की कहानी के लिए बहुत प्यार और सम्मान है, इसलिए जब यह भावना आपके अंदर पहले से ही मौजूद होती है, तो बाकी सब कुछ अपने आप ठीक हो जाता है."

यह भी पढ़ें-  Raja Shivaji first look: धुरंधर 2 के एसपी असलम को भूल जाएंगे, रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी' में संजय दत्त बने खूंखार विलेन

दिवाली पर रिलीज होगी रामायण पार्ट 1

नितेश तिवारी की 'रामायण' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म में यश रावण के किरदार में, साई पल्लवी सीता के किरदार में, रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में और सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे. मशहूर संगीतकार हंस जिमर, ए.आर. रहमान के साथ मिलकर फिल्म का म्यूजिक स्कोर तैयार किया है. 'रामायण पार्ट वन' अक्टूबर 2026 में, दिवाली से ठीक पहले, दुनिया भर में रिलीज होने वाली है. फिल्म का दूसरा हिस्सा 2027 में रिलीज होगा. हाल ही में, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​ने बताया कि फिल्म की एक झलक 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के शुभ मौके पर रिलीज की जाएगी.

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
Consulting News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranbir Kapoor, Ramayan, Ramayan Movie Cast, Ramayan Movie Ranbir Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com