विज्ञापन

दूरदर्शन के राम-सीता का 39 साल बाद परदे पर रियूनियन, अरुण गोविल-दीपिका चिखलिया की फिल्म OTT पर नंबर वन

39 साल बाद परदे पर दूरदर्शन की रामायण के राम (अरुण गोविल) और सीता (दीपिका चिखलिया) का रियूनियन हुआ है. उनकी फिल्म OTT पर नंबर वन पर बनी हुई है.

दूरदर्शन के राम-सीता का 39 साल बाद परदे पर रियूनियन, अरुण गोविल-दीपिका चिखलिया की फिल्म OTT पर नंबर वन
39 साल बाद एक साथ आए दूरदर्शन के राम और सीता, ओटीटी पर अरुण-दीपिका का धमाल
youtube
नई दिल्ली:

दूरदर्शन की रामायण के राम (अरुण गोविल) और सीता (दीपिका चिखलिया) की फिल्म वेव्स ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में एक्टर पंकज झा भी है. फिल्म नोटिस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. 6 नवंबर 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों के बीच लगातार अपनी जगह बना रही है. फिल्म की कहानी करीब 150 साल पुरानी एक पुश्तैनी दुकान के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक आम परिवार अपनी विरासत और अधिकारों को बचाने के लिए संघर्ष करता नजर आता है. फिल्म में आम आदमी की लड़ाई, सरकारी व्यवस्था, अन्याय और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों को दिखाया गया है.

दरदर्शन की रामायण के राम-सीता 39 साल बाद साथ

फिल्म की सबसे खास बात है रामायण फेम अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की जोड़ी का 39 साल बाद फिर से एक साथ पर्दे पर नजर आना. रामायण में भगवान राम और माता सीता का यादगार किरदार निभाने वाली इस जोड़ी को एक बार फिर साथ देखकर दर्शक काफी उत्साहित हैं. दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. 

विधायकजी ने भी मचाई धूम

वहीं, पंचायत वेब सीरीज फेम पंकज झा ने फिल्म में एक बिल्डर का दमदार और महत्वपूर्ण किरदार निभाया है. उनका अभिनय फिल्म की कहानी को एक नया मोड़ देता है और दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है. फिल्म का निर्माण आदित्य प्रताप सिंह रघुवंशी ने किया है, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी  प्रदीप गुप्ता ने संभाली है.

सामाजिक सरोकारों से जुड़ी फिल्म 'नोटिस' अपनी दमदार कहानी, शानदार अभिनय और आम आदमी से जुड़े मुद्दों के कारण दर्शकों के बीच खास पहचान बना रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arun Govil, Dipika Chikhlia, Doordarshan, Ramayan 1987, Television
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com