विज्ञापन

Fake or Real: रामायण के सेट से लीक हुई रणवीर कपूर और साई पल्लवी की तस्वीर का क्या है सच? टीवी के राम ने किया खुलासा

Real or Fake: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायण का पहला पार्ट इस साल दिवाली में रिलीज होगा. फिल्म में यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल भगवान हनुमान के रोल में हैं.

Fake or Real: रामायण के सेट से लीक हुई रणवीर कपूर और साई पल्लवी की तस्वीर का क्या है सच? टीवी के राम ने किया खुलासा
Real or Fake: रामायण की ये तस्वीरें असली हैं या नकली
नई दिल्ली:

Fake or Real: नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर श्रीराम और एक्ट्रेस साईं पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में ऐसा बज बना हुआ है कि इसकी एक झलक पाने के लिए वो बेताब हैं. शायद यही वजह है कि आए दिन फिल्म की शूटिंग के दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. अब एक और तस्वीर लीक हुई है, जिसमें रणवीर और साई राम-सीता के अवतार में दिख रहे हैं. हालांकि कुछ लोग इसे एआई जेनरेटेड बता रहे हैं. इस बीच टीवी एक्टर आशीष शर्मा, जिन्होंने सिया के राम में भगवान राम का रोल किया था, उन्होंने भी कन्फर्म किया है कि ये तस्वीर एआई की मदद से बनी है.

लीक हुए रामायण से रणवीर-साई पल्लवी के लुक?

हाल में कई सोशल मीडिया अकाउंट पर रणबीर और साई पल्लवी की राम और सीता के रूप में ये तस्वीर शेयर हुई. तस्वीर में रणबीर सिर पर मुकुट और ज्वेलरी पहने हुए दिख रहे हैं. वहीं साई पल्लवी शाही हेडगियर और गहने पहने हुए दिख रही हैं. सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए ये दावा किया गया कि ये फिल्म में राम-सीता की शादी का सीक्वेंस है.

नेटिजन्स ने उठाए सवाल

कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने तस्वीरों की क्लैरिटी की वजह से उनके असली होने पर शक किया. एक ने कहा, “लीक हुई तस्वीरें इतनी क्लियर नहीं हो सकतीं.” दूसरे ने कहा, “राम-सीता की शादी पार्ट वन में होनी चाहिए, जिसकी शूटिंग पिछले साल खत्म हो गई थी. ये अब कैसे दिख रही हैं?” दूसरों ने ग्रोक से पूछा कि क्या इमेज AI का इस्तेमाल करके बनाई गई थी, और X चैटबॉट ने इसकी पुष्टि की. ग्रोक ने जवाब दिया, “यह पुराने टीवी सीरियल सिया के राम का एक फेस-स्वैप्ड एडिट है, आने वाली फिल्म के असली लीक हुए सेट की तस्वीरें नहीं. असली लीक में रणबीर सिंपल धोती/विग में दिख रहे हैं.”

आशीष शर्मा ने बताया फर्जी

इस बीच, एक्टर आशीष शर्मा ने ऐसी ही एक ‘लीक' तस्वीर शेयर की और इस दावे को गलत साबित कर दिया. आशीष ने 2015-16 के स्टार प्लस के शो सिया के राम में भगवान राम का रोल किया था. उन्होंने कहा कि ये फोटो उनसे शो के दौरान की तस्वीर से फेस-स्वैप करके बनाई गई है. एक्टर ने उस सीन की ओरिजिनल इमेज शेयर करते हुए मज़ाक में कहा, “ये लीजिए. एक और “ओरिजिनल” लीक हुई इमेज. AI मेरे बालों की जगह नहीं ले सका.”

दिवाली पर रिलीज होगा रामायण पार्ट-1

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायण का पहला पार्ट इस साल दिवाली में रिलीज होगा. फिल्म में यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल भगवान हनुमान के रोल में हैं. रामायण शायद अब तक का सबसे महंगा इंडियन प्रोडक्शन है और इसमें ऑस्कर-विनिंग स्टूडियो प्राइम फोकस का VFX है.

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
Consulting News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana Movie, Ramayana Movie 3D VFX Teaser, Ramayana Movie Cast, Ramayana Movie Budget, Ramayana Movie Facts
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com