विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2023

ओपनिंग डे पर Gadar 2 को टक्कर देने को तैयार रणबीर कपूर की Animal, क्या तारा सिंह पर भारी पड़ेगा बलवीर सिंह का बेटा

रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म एनिमल को एडवांस बुकिंग में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. हर दिन फिल्मी की रिकॉर्ड तोड़ बुकिंग हो रही है. जिसको देखते हुए एनिमल की ओपनिंग कमाई को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं.

ओपनिंग डे पर Gadar 2 को टक्कर देने को तैयार रणबीर कपूर की Animal, क्या तारा सिंह पर भारी पड़ेगा बलवीर सिंह का बेटा
ओपनिंग डे पर गदर 2 को टक्कर देने को तैयार रणबीर कपूर की एनिमल
नई दिल्ली:

रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म एनिमल को एडवांस बुकिंग में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. हर दिन फिल्मी की रिकॉर्ड तोड़ बुकिंग हो रही है. जिसको देखते हुए एनिमल की ओपनिंग कमाई को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं. वहीं कई ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि एनिमल की ओपनिंग इस साल कई बड़े स्टार की फिल्मों की ओपनिंग का रिकॉर्ड तोड़ सकती है. उनमें सनी देओल की गदर 2 से लेकर रजनीकांत की जेलर तक शामिल है. 

मीडिया रिपोर्ट्स मानें तो एनिमल रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बनने वाली है. अब तक फिल्म के साढ़े सात लाख टिकट बिक चुकी हैं. अभी पूरा दिन बाकी है. ऐसे में बताया जा रहा है कि एक दिन पहले भी एनिमल की एडवांस बुकिंग शानदार दिखने वाली है. ऐसे में बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर की फिल्म 35 से 45 करोड़ रुपये तक की ओपनिंग कर सकती हैं. हालांकि यह अभी अनुमानित आंकड़े हैं. सही आंकड़े फिल्म की रिलीज के अगले दिन आएंगे. 

आपको बता दें कि सेंसर बोर्ड की ओर से एनिमल को 'A' सर्टिफिकेट मिला है. एनिमल का निर्देशन अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं. रणबीर कपूर का एनिमल से जुड़ा लुक जब वायरल हुआ था तो उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. एनिमल के साथ विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Animal Advance Booking, Animal Advance Booking Day 1, Animal Opening, Gadar 2, Gadar 2 Opening
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com