विज्ञापन

रामायणम् की रिलीज डेट कनफर्म, दिवाली से दो दिन पहले बड़े पर्दे पर आएंगे श्रीराम, पढ़ें क्या है रिलीज डेट

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही रामायणम् के ट्रेलर रिलीज के बाद से फैन्स को इस फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार था. इसकी अनाउंसमेंट भी मेकर्स की तरफ से कर दी गई है.

रामायणम् की रिलीज डेट कनफर्म, दिवाली से दो दिन पहले बड़े पर्दे पर आएंगे श्रीराम, पढ़ें क्या है रिलीज डेट
रामायणम् की रिलीज डेट हुई अनाउंस
Social Media
नई दिल्ली:

'रामायणम्' 2026 की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है. हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसने फैन्स के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी. रणबीर कपूर और यश स्टारर इस फिल्म को लेकर हर नई चीज के साथ लोगों की एक्साइटमेंट और बढ़ती जा रही है. अब मेकर्स ने इंटरनेशनल दर्शकों के लिए इस फिल्म का इंग्लिश-डब ट्रेलर जारी किया है. 'रामायणम्' के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर, सोनी पिक्चर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इंग्लिश ट्रेलर और इसकी रिलीज डेट जारी की.

मेकर्स ने 'रामायण पार्ट वन' को 6 नवंबर, 2026 को रिलीज करने का फैसला किया है. यह तारीख लक्ष्मी पूजा (दिवाली 2026) से दो दिन पहले है. इसकी अनाउंसमेंट करते हुए सोनी पिक्चर्स ने लिखा, "एक ऐसी महागाथा जो पहले कभी नहीं देखी गई. #Ramayana का ऑफिशियल ट्रेलर देखें, जो 6 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में आ रही है." किसी भी दूसरी डब फिल्म के उलट, 'रामायण' के ट्रेलर में किरदारों को इंग्लिश डबिंग के साथ लिप-सिंक करते हुए दिखाया गया है. खबरों के मुताबिक, यह लिप-सिंकिंग 'ब्रह्मा AI' (Brahma AI) से की गई है. इससे पहले, नमित मल्होत्रा ​​ने फिल्म को अलग-अलग भाषाओं में लोकलाइज करने के लिए टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के बारे में बताया था.

Latest and Breaking News on NDTV

'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में हैं, जबकि यश रावण का किरदार निभा रहे हैं. साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में हैं, सनी देओल भगवान हनुमान के रोल में हैं, और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इमरान हाशमी की आवारापन 2 को 'मम्मी-पापा की निगरानी में' देख सकेंगे बच्चे, सेंसर बोर्ड ने लगाए 9 कट

फिल्म की दूसरी अहम कास्ट में अरुण गोविल (राजा दशरथ), इंदिरा कृष्णन (माता कौशल्या), लारा दत्ता (कैकेयी), सोनल झा (सुमित्रा), सीबा चड्ढा (मंथरा), रवि दुबे (लक्ष्मण), आदिनाथ कोठारे (भरत), नीतीश भारद्वाज (शत्रुघ्न), शिशिर शर्मा (वशिष्ठ), अजिंक्य देव (विश्वामित्र), मुकेश तिवारी (अगस्त्य), कुणाल कपूर (भगवान इंद्र), शोभना (कैकेसी), विवेक ओबेरॉय (विद्युज्जिह्व), हरीश उथमन (विभीषण), फैसल मलिक (कुंभकर्ण), सौरभ सचदेवा (मारीच), कंचन (ताड़का), परमिंदर (सुबाहु) शामिल हैं. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 1400 से 1500 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में तैयार की गई है. इसके दूसरे पार्ट पर भी करीब इतना ही खर्च हुआ है जिससे फिल्म का कुल बजट 4000 करोड़ तक पहुंच गया है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Ranbir Kapoor, Entertainment, Nitesh Tiwari, Namit Malhotra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com