विज्ञापन

राजपाल यादव पर कसा शिकंजा, 9 सितंबर को नीलाम होंगी दो प्रॉपर्टी, 16 करोड़ के कर्ज से जुड़ा है मामला

राजपाल यादव इस घटना के बाद कानूनी पचड़े के साथ साथ आर्थिक संकट से भी घिरते नजर आ रहे हैं. राजपाल यादव की संपत्ति पर नीलामी का नोटिस चस्पा होने के बाद से चर्चा तेज है.

राजपाल यादव पर कसा शिकंजा, 9 सितंबर को नीलाम होंगी दो प्रॉपर्टी, 16 करोड़ के कर्ज से जुड़ा है मामला
अभी टली नहीं राजपाल यादव की मुसीबत
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव का चेक बाउंस मामला अभी निपटा नहीं है. बल्कि इस मामले में एक्टर की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं. लेटेस्ट अपडेट ये है कि 9 सितंबर को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में उनकी दो संपत्तियां नीलाम की जानी हैं. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई ने इस नीलामी को लेकर शहर और गांव में उनकी इन दो संपत्तियों पर नोटिस चस्पा कर दिया है. बता दें कि राजपाल यादव पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई का 16 करोड़ 61 लाख 64 हजार का बकाया है. हालांकि इन दो संपत्तियों की कीमत की बात करें तो ये 3 करोड़ 19 लाख 26 हजार रुपये की बताई जा रही हैं.

राजपाल यादव ने बैंक से ये कर्ज अपनी फिल्म 'अता पता लापता' बनाने के लिए लिया था. कर्ज की वसूली ना होने पर बैंक ने गिरवी रखी गई संपत्ति को कब्जे में लेकर नीलामी की प्रोसेस शुरू कर दी है. बैंक रिकॉर्ड के मुताबिक शाहजहांपुर में राजपाल यादव की दो प्रॉपर्टी हैं. इनमें से एक शहर में है और दूसरी गांव में जिनमें खेत और मकान शामिल हैं. खबर है कि ये नीलामी 9 सितंबर को ऑनलाइन की जाएगी.

Actor Rajpal Yadav

Photo Credit: Ndtv

खबर है कि लोन के लिए राजपाल यादव ने राधा यादव और मां गोदावरी यादव की संपत्तियों को भी गारंटर के तौर पर गिरवी रखा था. इसी आधार पर बैंक ने संपत्तियों पर कार्रवाई शुरू की. बताया जा रहा है कि शाहजहांपुर के अलावा मुंबई में उनकी दूसरी संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया भी चल रही है.

यह भी पढ़ें: जिया शंकर ने कर ली सगाई, खूबसूरत तस्वीरों के साथ शेयर की गुड न्यूज, जानें कौन हैं मंगेतर करण धनक?

बता दें कि राजपाल यादव पर जिस कंपनी ने चेक बाउंस होने का केस दर्ज करवाया था उसके मालिक भी शाहजहांपुर के रहने वाले हैं. इस घटना के बाद एक्टर कानूनी पचड़े के साथ साथ आर्थिक संकट से भी घिरते नजर आ रहे हैं. राजपाल यादव की संपत्ति पर नीलामी का नोटिस चस्पा होने के बाद से चर्चा तेज है.  बैंक अधिकारियों का कहना है कि लोन वसूलने के लिए यह कार्रवाई नियमों के हिसाब से ही की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajpal Yadav, Rajpal Yadav Cheque Bonunce Case, Rajpal Yadav Net Worth, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com