विज्ञापन

कुमार सानू का 32 साल पुराना 8 मिनट 45 सेकंड का वो गाना जिसमें थे 110 अंतरे, फिल्म नहीं दूरदर्शन के सीरियल का सॉन्ग, शोले से था इसका कनेक्शन

कुमार सानू हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायकों में से एक हैं. 90 के दशक का उनके गानों के बिना अधूरा है. कुमार सानू ने कई फिल्मों में गाने गाकर हिट भी करवाया है, लेकिन दिग्गज सिंगर की आवाज सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रही.

कुमार सानू का 32 साल पुराना 8 मिनट 45 सेकंड का वो गाना जिसमें थे 110 अंतरे, फिल्म नहीं दूरदर्शन के सीरियल का सॉन्ग, शोले से था इसका कनेक्शन
कुमार सानू का 32 साल पुराना 8 मिनट 45 सेकंड का वो गाना जिसमें थे 110 अंतरे
NDTV

कुमार सानू हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायकों में से एक हैं. 90 के दशक का उनके गानों के बिना अधूरा है. कुमार सानू ने कई फिल्मों में गाने गाकर हिट भी करवाया है, लेकिन दिग्गज सिंगर की आवाज सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रही. उन्होंने दूरदर्शन के कई लोकप्रिय शोज को भी अपनी मधुर आवाज दी. इनमें से एक ऐसा गाना भी है जो आज तक रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराए हुए है. करीब 32 साल पहले, साल 1994 में दूरदर्शन पर एक म्यूजिकल सीरियल आया था जिसका नाम था ‘किस्मत'. 

 8 मिनट 45 सेकंड का गाना

इस शो को ‘शोले' जैसी कालजयी फिल्म बनाने वाले मशहूर निर्देशक रमेश सिप्पी है. ‘किस्मत' का टाइटल ट्रैक कुमार सानू ने गाया था और यह गाना दूरदर्शन के इतिहास का सबसे लंबा गाना बन गया.

इस गाने की खासियत यह है कि इसकी लंबाई करीब 8 मिनट 45 सेकंड है. इसमें लगभग 110 अंतरे हैं. इतने लंबे गाने का रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया. गाने का संगीत दिलीप सेन और समीर सेन ने दिया था, जबकि बोल माया गोविंद ने लिखे थे. गाने का नाम था ‘किस्मत का तो'.

कहानी के हिसाब से अंतरे जुड़ते रहे

कुमार सानू ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि म्यूजिकल सीरियल होने की वजह से कहानी के हिसाब से अंतरे जोड़े जाते रहे. इसी वजह से गाना इतना लंबा हो गया. आज भी इसे सुनने पर लगता है जैसे कोई बॉलीवुड फिल्म का गाना हो.

यह गाना न सिर्फ लंबाई के कारण खास है, बल्कि कुमार सानू की आवाज ने इसे और यादगार बना दिया. 90 के दशक में कुमार सानू की आवाज हर घर में गूंज रही थी और दूरदर्शन के इस शो ने भी उस लोकप्रियता को और बढ़ाया.

दूरदर्शन के शोज की पहचान सिर्फ कहानियों से नहीं, बल्कि उनके टाइटल सॉन्ग्स से भी होती थी. ‘किस्मत' का यह गाना भी दर्शकों के दिलों में बस गया. उस समय टेलीविजन पर इतने लंबे और यादगार गाने कम ही सुनाई देते थे.

ये भी पढ़ें: 56 साल पुराना वो गाना जो सिखाता है जिंदगी का खास सबक, Gen-Z के दादा-दादी, मम्मी-पापा का है फेवरेट, मन्ना डे की आवाज ने बनाया अमर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumar Sanu, Kismat, Kismat On Doordarshan, Doordarshan, Kismat Serial
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com