Raayan Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कल्कि 2898एडी, जट्ट एंड जूलिएट 3, सरफिरा, किल, हिंदुस्तानी 2 और अब डेडपूल एंड वुल्वरीन का शो सुनने को मिल रहा है. लेकिन इन सबके बीच बिना किसी प्रमोशन और शोर शराबे के साउथ की फिल्म ने 10 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग कर ली है, जो कि देखने लायक है. जी हां, यह फिल्म साउथ एक्टर धनुष की लेटेस्ट फिल्म रायन है, जिसके ट्रेलर की चर्चा बीते कुछ दिनों पहले सुनने को मिली थी.
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों की मानें तो रायन ने पहले ही दिन भारत में 12.5 करोड़ की ओपनिंग की है. इसमें तमिल में 11 करोड़, तेलुगू में 1.5 करोड़ की कमाई हासिल हुई है. जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 20 करोड़ पार करने की उम्मीद है. हालांकि फिल्म का बजट 100 करोड़ तक का बताया जा रहा है, जो कि फिल्म कितने दिनों में हासिल करती है. यह देखने लायक है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
फिल्म की बात करें तो रायन में धनुष के साथ एसजे सूर्या, संदीप किशन, कालिदास जयराम, अपर्णा बालमुरली, दुशारा विजयन, प्रकाश राज और सेल्वाराघवन जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. जबकि इससे पहले धनुष आखिरी बार कैप्टन मिलर में नजर आए थे. ये फिल्म आजादी से पहले के समय में बसी एक एक्शन एडवेंचर ड्रामा थी. इसमें शिव राजकुमार, प्रियंका मोहन, निवेदिता सतीश, जोन कोकेन और मूर अहम रोल में थे. यह बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं