साउथ की फिल्मों के तो क्या कहने. इनकी कहानियां और एक्शन हटकर होते हैं और दर्शकों को खूब पसंद भी आते हैं. हम यहां बात कर रहे हैं धनुष के करियर की 50वीं फिल्म का जिसका वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है. जो दर्शक बहन भाई के रिश्ते और एक्शन से भरी फिल्म है. धनुष की रायन ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 160 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. जबकि फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ रुपये था. इस तरह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी. अब रायन के तेलुगू वर्जन को जेमिनी टीवी पर दीवाली के मौके पर 31 अक्तूबर को रिलीज किया जा रहाी है. इस तरह जो दर्शक इस फिल्म को थिएटर पर देखने से अछूते रहे गए थे, वह इस फिल्म को अब मुफ्त में देख सकते हैं.
धनुष के निर्देशन वाली रायन में धनुष के अलावा एसजे सूर्या, सेल्वा राघवन, सरवनन, संदीप किशन, कालिदास जयराम, दुशारा विजयन, प्रकाश राज और अपर्णा बालमुरली अहम भूमिकाओं में हैं. रायन की ओटीटी रिलीज की बात करें तो इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है. अमेजन प्राइम वीडियो को तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
धनुष की रायन की कहानी चार भाई- बहनों की है, जो खुद की सुरक्षा के लिए गांव छोड़ कर शहर आ जाते हैं. बड़े होते ही, मनिकम (कालिदास जयराम) एक इमानदार कॉलेज स्टूडेंट होता है, मुथु (सुदीप किशन) गुस्सैल होता है, और रायन (धनुष) जिम्मेदार पिता जैसी भूमिका निभाता है, उनका रिश्ता उनकी बहन दुर्गा (दुशारा विजयन) के इर्द-गिर्द घूमता है. दुर्गा की शादी करने की रायन की कोशिश उसे दो गैंगस्टर्स, सेतु (एसजे सूर्या) और दुरई (सरवनन) के बीच सत्ता संघर्ष में ले जाती है. शहर में एक नया पुलिस अफसर (प्रकाश राज) शहर को माफिया से साफ करने की कोशिश करने के लिए इस मौके का फायदा उठाता है. कहानी रायन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बढ़ती चुनौतियों के बीच अपने परिवार की रक्षा करने के लिए लड़ता है. इस तरह यह एक जोरदार एक्शन फिल्म है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं