बॉक्स ऑफिस पर कमाई की बात होती है तो बॉलीवुड के अलावा साउथ के रिपोर्ट कार्ड पर भी फैन्स की नजरें होती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि वहां स्टार्स को लेकर दीवानगी का एक अलग ही लेवल है. जहां स्टार्स के पोस्टर्स को दूध से नहलाया जाए. स्क्रीन पर सिक्के उछाले जाएं उनकी फिल्में ज्यादा नहीं कमाएंगे तो फिर किसकी कमाएंगी. अब अगर आपसे इस पर सोचने को कहा जाए तो आप शायद बिना ज्यादा सोच विचार किए रजनीकांत का नाम लें. लेकिन इस मामले में टॉप पर रजनीकांत नहीं बल्कि कोई और है.
कौन है साउथ में सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में देने वाला स्टार
इस लिस्ट में 13 एक्टर्स की रिपोर्ट शेयर की गई है और इसमें रजनीकांत दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 11 फिल्में दी हैं जो 100 करोड़ पार रहीं. सूर्या चौथे नंबर पर हैं. उनकी 6 फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया. धनुष जो कि साउथ के बड़े स्टार्स में से एक हैं. उन्होंने केवल 4 फिल्में ऐसी दीं जिन्होंने 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार किया. इस लिस्ट के टॉपर विजय तलपती हैं. विजय की 13 फिल्में 100 करोड़ पार हैं. कॉलीवुड के ये 13 सितारे फैन्स के बीच खासे पॉपुलर हैं लेकिन ऐसा लगता है कि विजय तलपती को टक्कर देना फिलहाल थोड़ा मुश्किल होगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

देखिए किस पोजीशन पर है आपका फेवरेट स्टार
वर्कफ्रंट पर क्या है सीन ?
काम के मोर्चे पर अगर बात करें तो विजय को आखिरी बार GOAT में देखा गया था. ये फिल्म 2024 में आई थी. इससे पहले साल 2023 में वो लियो में नजर आए. अब यानी कि 2025 में फैन्स को उनकी फिल्म जन नायगन का इंतजार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं