विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2023

सेंसर बोर्ड फिर सवालों के घेरे में, मंडली फिल्म के निर्माताओं ने लगाया यह गंभीर आरोप

अभिनेता रजनीश दुग्गल, बृजेंद्र काला, आंचल मुंजाल, अभिषेक दुहान, विनीत कुमार जैसे मंझे कलाकारों की फ़िल्म मंडली में मेहनत की सराहना खूब हो रही है.

सेंसर बोर्ड फिर सवालों के घेरे में, मंडली फिल्म के निर्माताओं ने लगाया यह गंभीर आरोप
मंडली फिल्म के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड पर लगाया गंभीर आरोप
नई दिल्ली:

तमिल अभिनेता विशाल के सेंसर बोर्ड पर इसी महीने लगे आरोपों की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि सेंसर बोर्ड द्वारा निर्माताओं को परेशान करने का नया मामला सामने आ गया. इस बार नवरात्रि में फ़िल्म 'मंडली' के प्रचार के लिए ट्रेलर को सेंसर बोर्ड द्वारा मंजूरी देने में लापरवाही से मार्केटिंग सहित पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन में जुट नहीं पा रही है. अभिनेता रजनीश दुग्गल, बृजेंद्र काला, आंचल मुंजाल, अभिषेक दुहान, विनीत कुमार जैसे मंझे कलाकारों की फ़िल्म "मंडली" में मेहनत की सराहना खूब हो रही है लेकिन सेंसर बोर्ड की लापरवाही से भगवान राम से जुड़े इस फ़िल्म रूपी अनुष्ठान में आ रही बाधा से पूरी टीम सकते में है.

जबकि रामलीला थीम पर आधारित होने की वजह से निर्माताओं ने फिल्म के प्रचार प्रसार के लिए नवरात्र के समय को ही बेहतर मानते हुए प्रमाणपत्र प्राप्त करने का प्रयास किया था. इस घटना का दुखद पहलू यह है कि फिल्म को प्रमाण पत्र तो मिल गया, लेकिन ट्रेलर को सर्टिफिकेट लंबे समय बाद भी नहीं मिल सका है. फिल्म निर्माता प्रशांत गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि, "हमने सेंसर बोर्ड को इसकी निर्धारित रिलीज की तारीख से 15 से 20 दिन पहले ही सभी जरूरी दस्तावेज सौंप दिया था. हालांकि काफी प्रयास के बावजूद अभी तक ट्रेलर की मंजूरी के बारे में उनसे कोई जवाब नहीं मिल सका है. उनके कार्यालय जाने पर निराशा ही हाथ लग रही है. जबकि फिल्म रिलीज से कुछ ही दिन दूर है. यह बेहद निराशाजनक है कि फिल्म का प्रचार नहीं हो पा रहा है. प्रोमो के माध्यम से अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंचने की टीम की मंशा को सेंसर बोर्ड बाधित कर रहा है".

फिल्म को प्रमाण पत्र भी मिल चुका है मगर मार्केटिंग बाधित होने से फिल्म को भारी नुकसान हो रहा है. फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और ट्रेलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक ही सीमित है. बताते चलें कि निर्देशक राकेश चतुर्वेदी ओम की फीचर फिल्म मंडली छोटे शहरों में रामलीला मंडलियों द्वारा अश्लील नृत्य को शामिल करके रामलीला नाटक में दर्शकों को बटोरने और कलाकारों के शोषण के इर्द-गिर्द बुनी गई है. फिल्म में प्रशांत कुमार गुप्ता, गीतिका गुप्ता और नीतू सबरवाल द्वारा निर्मित इस फिल्म में अश्वथ भट्ट, कंवलजीत सिंह, अलका अमीन, सहर्ष शुक्ला और नीरज सूद जैसे कलाकार भी है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mandali, Mandali Movie, Mandali Movie Release Date, Rajniesh Duggall
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com