विवेक फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस की निर्माता मंजू भारती ने सितारों से सजे एक कार्यक्रम में पांच महत्वपूर्ण फिल्मों की एक महत्वाकांक्षी लाइनअप का अनावरण किया, जो विभिन्न विधाओं में मनोरंजन को दुबारा और नए तरीके से परिभाषित करने का वादा करती है. इस लॉन्च कार्यक्रम में फ्रेडी दारूवाला, रजनीश दुग्गल, गोविंद नामदेव, प्रमोद पाठक, मुकेश जे. भारती, आनंद कुमार, बृजेंद्र काला, महेश ठाकुर, अर्पित रांका, प्रवीण सिसोदिया, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल जैसे जाने-माने अभिनेता और अन्य क्षेत्रों के दिग्गज शामिल हुए. ऐसे में यह कार्यक्रम इंडस्ट्री के लिए एक यादगार अवसर बन गया.
अभिनेता मुकेश जे. भारती के साथ मिलकर बैनर के विजन पर जोर देते हुए मंजू भारती ने कहा कि वह (मुकेश जे. भारती) अनूठी कहानियों और असाधारण कलात्मकता के साथ आकर्षक कहानियां बनाएं. मंजू ने कहा, 'विवेक फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस की स्थापना आज से बारह वर्ष पहले 2012 में मेरे द्वारा गई थी. ऐसे में हम ऐसी फिल्में देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो दुनियाभर के दर्शकों को पसंद आए. इन पांच परियोजनाओं के साथ हमारा लक्ष्य अब कहानी और मनोरंजन में नए मानकों को स्थापित करना है'.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कार्यक्रम में एमके शिवाक्ष द्वारा निर्देशित एवं मनोरंजक ड्रामा मोचन और दूसरे मौकों के संघर्षों पर आधारित 'रिकवरी', आर्यन सक्सेना द्वारा निर्देशित एक पिता और बेटी के बीच के बंधन को दर्शाने और दिल को छू लेने वाली कहानी पर आधारित 'पापा की परी', डडली द्वारा निर्देशित एक्शन से भरपूर बेहतरीन मनोरंजक थ्रिलर 'वायलेंस', बिलाल कुरैशी के निर्देशन में तैयार प्रेम, रिश्तों और सामाजिक मानदंडों के बारे में सच्ची घटना पर आधारित भावनात्मक ड्रामा 'केतन और बीना' और प्रमोद पाठक निर्देशित पिता-पुत्र के संबंधों की जटिल गतिशीलता की जांच करती भावनात्मक पारिवारिक ड्रामा 'माई फादर' जैसी पांच फिल्में रिलीज की गईं.
विवेक फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस के पीछे लगातार प्रेरक शक्ति रहे अभिनेता मुकेश जे. भारती ने इस अवसर पर हर्ष जताते हुए कहा, 'ये पांचों फिल्में सिनेमा के प्रति हमारे जुनून और सार्थक कहानी कहने के प्रति हमारे समर्पण को दर्शाती हैं. प्रत्येक प्रोजेक्ट में एक अनूठा स्वाद है, जो दर्शकों के हर वर्ग को अवश्य पसंद आएगा'. उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में निर्देशकों की रचनात्मक दृष्टि प्रदर्शित करके फिल्मों के प्रति उनमें उत्सुकता भी पैदा की गई. इस तरह की विविधतापूर्ण लाइनअप के साथ विवेक फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस का लक्ष्य गहन ड्रामा से लेकर हल्के-फुल्के मनोरंजन के जरिये दर्शकों के विभिन्न वर्ग के सिनेमाई स्वाद को संतुष्ट करना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं