साल 2025 भोजपुरी दर्शकों के लिए भी खास होने जा रहा है. इस साल भोजपुरी जगत के कई अभिनेताओं की शानदार फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार हैं. इस लिस्ट में खेसारी लाल यादव की ‘डंस' के साथ ही पवन सिंह की ‘पावर स्टार' समेत अन्य दमदार-मनोरंजक फिल्में शामिल हैं. भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘डंस' का टीजर हाल ही में आउट हुआ था. वहीं, ट्रेलर 14 जनवरी को आउट होगा. भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव नई फिल्म ‘डंस' में जमकर एक्शन करते नजर आएंगे. हाल ही में जारी 1 मिनट 27 सेकंड के टीजर में अभिनेता दुश्मनों के छक्के छुड़ाते नजर आए थे. ऐसे में अब भोजपुरी दर्शक और भी उत्साह में आ गए और ट्रेलर के लिए उत्साहित हैं, जो 14 जनवरी को आउट होगा.
‘डंस' का निर्देशन धीरज ठाकुर ने किया है. वहीं, सुधीर सिंह, जितेंद्र सिंह और इंद्रेश बहादुर सिंह फिल्म के निर्माता हैं. लाखन सिंह . पवन सिंह की आगामी फिल्म ‘लाखन सिंह' भी इसी साल रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. फिल्म का ट्रेलर फरवरी में आउट होगा. जेवीडी फिल्म्स के बैनर तले तैयार फिल्म के निर्माता-निर्देशक जगदीश शर्मा हैं. सह-निर्माता इश्तखार शाह हैं. फिल्म की कहानी को मनोज पांडेय ने लिखा है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अवैध, भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की आगामी फिल्म 'अवैध' का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट हो चुका है. फिल्म मेकर्स के अनुसार ट्रेलर फरवरी में आउट होगा. राजघराना फिल्म्स बैनर तले बनी फिल्म के निर्देशक नीरज रणधीर हैं. वहीं, निर्माता आदित्य कुमार झा हैं. अन्याय और उसके खिलाफ लड़ाई पर आधारित फिल्म में खेसारी लाल के साथ अभिनेत्री अपर्णा मलिक मुख्य भूमिका में हैं. भूत मंडली, साल 2025 में भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल निरहुआ हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत मंडली' लेकर आ रहे हैं. फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, अभिनेता ने फिल्म की शूटिंग जौनपुर के साथ ही कई जगहों पर शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार फिल्म में दिनेश लाल के साथ प्रतिभाशाली अभिनेत्री आस्था सिंह नजर आएंगी.
नागराज और चंडालिका, इस साल रिलीज होने वाली भोजपुरी फिल्मों की लिस्ट में अभिनेता यश कुमार की फिल्म ‘नागराज और चंडालिका' का नाम भी शामिल है. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है. फिल्म का निर्माण यश कुमार एंटरटेनमेंट ने किया है, जबकि निर्देशन राजकिशोर प्रसाद राजू ने किया है.'नागराज और चंडालिका' में यश कुमार के साथ अपर्णा मलिक, सबा खान, अमित शुक्ला, सुबोध सेठ, अमित शुक्ला, राकेश बाबू, संजीव मिश्रा, आर्यन गुप्ता, नौशाद शेख, सौरभ ऐश्वर्या, वियाना ददलानी, ममता वर्मा, सुनील ददलानी, राधे कुमार समेत अन्य मंझे हुए सितारे अहम भूमिका में हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं