अभिनेता रजनीश दुग्गल ने आईएएनएस से बातचीत में अपने करियर के शुरुआती दिनों का खास अनुभव साझा किया. उन्होंने उस किस्से के बारे में बताया जिसमें उन्हें अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने का मौका मिलने वाला था, लेकिन बाद में उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया. आईएएनएस से बात करते हुए रजनीश दुग्गल ने कहा, यह किस्सा मेरे करियर की शुरुआत के दिनों का है. उस समय मैं अभिनय सीख रहा था और इंडस्ट्री में बिल्कुल नया था. मुझे फिल्म 'यकीन' में काम करने के लिए चुना गया था. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थीं. यह मेरे लिए खास मौका था.
रजनीश दुग्गल ने कहा, उस दौर में प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े कलाकारों के साथ फिल्में कर रही थीं. दूसरी तरफ मैं इंडस्ट्री में बिल्कुल नया था और अभिनय की ट्रेनिंग ले रहा था. मुझे याद है कि एक रात करीब दो बजे मेरे पास फोन आया. उस फोन कॉल में मुझे बताया गया कि फिल्म में एक प्रॉब्लम आ गई है. बाद में कहा गया कि प्रियंका चोपड़ा किसी नए कलाकार के साथ काम नहीं करना चाहती हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
हालांकि रजनीश ने यह भी साफ किया कि उन्हें आज तक यह नहीं पता कि यह फैसला खुद प्रियंका चोपड़ा का था, उनके मैनेजर का था या फिल्म से जुड़े किसी दूसरे लोगों का. उन्होंने कहा, मैं किसी पर आरोप नहीं लगाना चाहता, लेकिन उस समय मुझे यही बताया गया था. उस वक्त मैं कैमरे का सामना भी ठीक से करना नहीं जानता था. ऐसे में यह घटना मेरे लिए काफी बड़ा झटका थी.
रजनीश दुग्गल ने कहा, यह अनुभव मेरे जीवन का एक ऐसा पल था जिसे मैं आज भी नहीं भूला हूं. इसके बाद मेरे साथ कभी ऐसा नहीं हुआ. फिल्म इंडस्ट्री में नए कलाकारों को अक्सर खुद को साबित करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और कई बार ऐसे मुश्किल हालात का सामना भी करना पड़ता है.
इस घटना से मिली सीख पर रजनीश ने कहा, उस पल के बाद मैंने फैसला किया कि मैं कभी किसी नए कलाकार के साथ काम करने से मना नहीं करूंगा. मेरा मानना है कि हर बड़े कलाकार ने कभी न कभी नए कलाकार के रूप में ही शुरुआत की होती है. इसलिए नए लोगों को मौका मिलना बेहद जरूरी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं