लोगों के अंदर टैलेंट कूट कूट कर भरा है. पहले इसे दिखाने का जरिया नहीं था इसलिए कई काबिल लोग पहचान में नहीं आते थे. लेकिन सोशल मीडिया आने के बाद लोगों का ये हुनर बाहर आने लगा है. कोई डांस का स्टार है तो किसी के गले में सरस्वती विराजी हैं. बड़े तो बड़े बच्चे भी अपने हुनर से लोगों को अपना दीवाना बना रहे हैं. ऐसी ही एक डांसिंग क्वीन है जिसकी उम्र तो बहुत कम है लेकिन अपने गजब के डांस से वो लाखों लोगों को अपना फैन बना चुकी है. ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा तक इस बच्ची के डांस की फैन बन चुकी हैं.
इस नन्हीं डांसिंग स्टार की दीवानी हुईं प्रियंका चोपड़ा
जी हां बात हो रही सोशल मीडिया की स्टार नन्ही बच्ची नैंसी की. नैंसी महज तीन या चार साल की है लेकिन वो इतना प्यारा डांस करती है कि लोग देखते रह जाते हैं. इंटरनेशनल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा को नैंसी का डांस और उसका अंदाज इतना प्यारा लगा कि उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट की स्टोरी पर इस डांस का वीडियो शेयर कर डाला.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स

नैंसी बहुत ही प्यारी और हंसमुख बच्ची है. वो इतना प्यारा डांस करती है कि लोग उसके डांस को देखकर गम और दर्द भूल जाते हैं.
नैंसी के इंस्टाग्राम पर हैं पांच लाख फॉलोअर्स
नैंसी का इंस्टा अकाउंट देखेंगे तो उसके फॉलोअर्स देखकर आपका सिर चकरा जाएगा. जी हां नैंसी के 5 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं. नैंसी की मां लगातार उसके डांस वीडियो पोस्ट करती रहती हैं जिस पर हजारों व्यूज आते हैं. नैंसी बॉलीवुड गानों के साथ साथ हरियाणवी गानों पर भी जबरदस्त डांस करती है. इसके साथ साथ पंजाबी गानों पर भी उसके डांस मूव्स काफी पसंद किए जाते हैं. मासूम सा चेहरा और प्यारा सा डांस, यूजर लगातार नैंसी के वीडियो का इंतजार करते रहते हैं. नैंसी के डांस के वक्त उसके चेहरे पर हमेशा क्यूट सी स्माइल रहती है जिसे लोग काफी पसंद करते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं