नब्बे का दौर बॉलीवुड के लिए खूबसूरती का दौर रहा है. इस दौर में फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी खूबसूरत एक्ट्रेस आईं जिन्होंने अपने लुक से लोगों को दीवाना बना लिया. इन हसीनाओं की खूबसूरती के आगे नए दौर की एक्ट्रेस का जादू नहीं चल पाएगा. चलिए ऐसी ही सुंदर और टैलेंटेड एक्ट्रेस के बारे में बात करते हैं. इन सभी एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती से तो दर्शकों का दिल जीता ही अपने स्टाइल से भी लोगों को अपना दीवाना बना लिया.
Beauties, can't help but stare at them ????
byu/lillfoxx inBollyBlindsNGossip
नब्बे के दौर में चला श्रीदेवी और माधुरी का जादू
नब्बे के दौर में श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित ने जमकर जादू चलाया. श्रीदेवी तो खुद में ही खूबसूरती की परिभाषा थीं. वहीं माधुरी ने अपनी सुंदरता के आगे लोगों को मर मिटने पर मजबूर कर डाला. माधुरी को नए दौर की मधुबाला तक कहा जाने लगा था. माधुरी ने राजा, दिल, बेटा, हम साथ साथ हैं जैसी शानदार फिल्मों में काम किया. वहीं श्रीदेवी ने चांदनी, नगीना, मिस्टर इंडिया, लम्हे जैसी शानदार फिल्मों में काम करके लोगों के दिलों पर राज किया. माधुरी और श्रीदेवी के दौर में उनको टक्कर देने वाली कोई एक्ट्रेस नहीं थी. ये खूबसूरती के साथ साथ डांस और एक्टिंग में भी जबरदस्त थी, लगभग हर बड़े स्टार के साथ इन दोनों एक्ट्रेस ने हिट फिल्में दीं. माधुरी दीक्षित जब सलमान खान के साथ हम आपके हैं कौन में नजर आईं तो लोग उनके हुस्न के दीवाने हो गए.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
ऐश ने बदल दी खूबसूरती की परिभाषा
नब्बे के आखिरी सालों में प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड में ताजगी का अहसास कराया. उनका बबली फेस लोगों को भा गया. इसके साथ साथ करिश्मा कपूर, करीना कपूर और सोनाली बेंद्रे की मासूम खूबसूरती ने लोगों का मन मोह लिया. करिश्मा कपूर ने कई हिट फिल्मों में काम किया. इसके बाद उनकी बहन करीना ने जलवा दिखाया और वो जल्द ही बॉलीवुड की स्वीट क्वीन बन गई. वहीं सोनाली बेंद्रे की बात करें तो इस एक्ट्रेस की खूबसूरती ने लोगों को दीवाना बना लिया. सोनाली आज भी उतनी ही खूबसूरत दिखती हैं. इसके बाद दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की ने बॉलीवुड में कदम रखा. जी हां ये वही दौर था जब ऐश्वर्या राय ने फिल्मों में कदम रखा. ऐश ने बॉलीवुड में खूबसूरती की परिभाषा ही बदल कर रख दी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं