बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई है. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म दिल से की थी. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था. प्रीति ने 1998 में डेब्यू किया था और आज भी वो फैंस की फेवरेट हैं. प्रीति जिंटा अपने डिंपल्स के लिए बहुत फेमस हैं. फैंस उनकी स्माइल पर मरते हैं. प्रीति अब अकेली नहीं हैं जिनके डिंपल पर फैंस मरते हैं. पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी डिंपल क्वीन हैं और कई बार वो प्रीति जिंटा की तरह लगती हैं.
प्रीति की हमशक्ल लगती हैं हानिया
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर अपने लुक के लिए जानी जाती हैं. वो बिना मेकअप के भी इतनी प्यारी लगती हैं. खास बात ये है कि हानिया की फैन फॉलोइंग सिर्फ पाकिस्तान में नहीं है बल्कि इंडिया में भी उनके बहुत दीवाने हैं. उनके शो मेरे हमसफर, दिल रुबा, मुझे प्यार हुआ था, इश्किया लोगों के फेवरेट हैं. जैसे ही फैंस को पता चलता है कि हानिया का नया शो आ रहा है तो वो उनके एपिसोड्स का इंतजार करने लगते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
कौन हैं हानिया आमिर
प्रीति जिंटा और हनिया आमिर में काफी समानता है. उनके प्यारे डिंपल से लेकर उनके मेकअप की पसंद तक. दोनों के चेहरे, आंखें और आईब्रो एक जैसी हैं. उनके चेहरे पर अलग ही ग्लो रहता है. उनके फीचर्स भी मैच खाते हैं. हानिया आमिर 27 साल की एक्ट्रेस हैं, जो मुख्य रूप से पाकिस्तानी उर्दू टेलीविजन शो और फ़िल्मों में काम करती हैं. उनका जन्म रावलपिंडी में हुआ था और उन्होंने फाउंडेशन फॉर एडवांसमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से पढ़ाई की है. 2016 में उन्होंने रोमांटिक कॉमेडी जनान के लिए ऑडिशन दिया था और तब से वे पाकिस्तान की सबसे फेवरेट एक्ट्रेस में से एक बन गई हैं. हानिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस को अपनी लाइफ के बारे में अपडेट देती रहती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं