केंद्र ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का पुनर्गठन किया है और प्रीति जिंटा, पंकज त्रिपाठी, सुनील शेट्टी और प्रसेनजीत चटर्जी, फिल्मकार प्रियदर्शन एवं ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार रिकी केज समेत विभिन्न कलाकारों को 18-सदस्यीय बोर्ड में शामिल किया गया है. सीबीएफसी अध्यक्ष शशि शेखर वेम्पति की अध्यक्षता वाले नये बोर्ड का गठन तत्काल प्रभाव से तीन साल के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, किया गया है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि पिछली बार सीबीएफसी का पुनर्गठन अगस्त 2017 में तीन साल के कार्यकाल के लिए किया गया था. नये बोर्ड का गठन नहीं होने के कारण उस बोर्ड के सदस्य 2020 के बाद भी पद पर बने रहे. ऐसा उन प्रावधानों के तहत किया गया था, जिनमें सदस्यों को उनके उत्तराधिकारियों की नियुक्ति होने तक पद पर बने रहने की अनुमति दी जाती है.
18 मेंबर वाले बोर्ड में कौन कौन है शामिल
नये बोर्ड में फिल्म समीक्षक विनोद अनुपम
एक्टर मनोज जोशी
फिल्मकार अभिषेक जैन
सिंगर एवं पूर्व सांसद हंसराज हंस
निर्माता प्रियदर्शन
एक्टर सुनील शेट्टी
निर्माता सुप्रिया यारलागड्डा
कवि एवं लेखक यतींद्र मिश्रा
एक्ट्रेस रूपाली गांगुली
एक्ट्रेस प्रीति जिंटा
नीला मदहब पंडा
पंकज त्रिपाठी
प्रसनजीत चटर्जी
पल्लवी जोशी
निशिगंधा वाड़
रंगमंच निर्देशक वामन केंद्रे लेखक रमेश पतंगे पिछले बोर्ड के केवल दो ऐसे सदस्य हैं, जिन्हें नवगठित बोर्ड में भी बरकरार रखा गया है.
ये भी पढ़ें- 300 फिल्मों में किया काम, दूरदर्शन के शो से छाए, दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने पर पीएम मोदी ने अनंत नाग को दी बधाई
निवर्तमान बोर्ड में
एक्ट्रेस विद्या बालन
फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री
पूर्व फुटबॉलर मिहिर भूटिया
एक्ट्रेस गौतमी तडिमल्ला
वाणी त्रिपाठी टिक्कू
जीविता राजशेखर
फिल्मकार नरेश चंद्र लाल थे.
पल्लवी जोशी फिल्मकार अग्निहोत्री की पत्नी हैं. वह अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म ‘‘द कश्मीर फाइल्स'' के निर्माताओं और कलाकारों में शामिल थीं. गांगुली ने 2024 में औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी.
ये भी पढ़ें- 41 दिनों में Hanuman Ansh 300 करोड़ पार, पृथ्वीराज सुकुमारन बोले- बजट से फिल्म का तय नहीं होता दायरा
ये Video भी देखें: Hera Pheri 3 में बाबू राव की हुई वापसी
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं