विज्ञापन

पंकज त्रिपाठी, प्रीति जिंटा, सुनील शेट्टी सेंसर बोर्ड में... सरकार ने नए 18 सदस्यों का किया ऐलान

सीबीएफसी (केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड) का पुनर्गठन कर दिया गया है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को इस बड़े बदलाव की जानकारी दी है. नए बोर्ड में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं.

पंकज त्रिपाठी, प्रीति जिंटा, सुनील शेट्टी सेंसर बोर्ड में... सरकार ने नए 18 सदस्यों का किया ऐलान
पंकज त्रिपाठी, प्रीति जिंटा, सुनील शेट्टी सेंसर बोर्ड में
NDTV

सीबीएफसी (केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड) का पुनर्गठन कर दिया गया है. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को इस बड़े बदलाव की जानकारी दी है. नए बोर्ड में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं. प्रीति जिंटा, सुनील शेट्टी, पंकज त्रिपाठी, रूपाली गांगुली, पल्लवी जोशी और प्रसेनजीत चटर्जी जैसे नामों को बोर्ड का सदस्य बनाया गया है. इस 18 सदस्यीय बोर्ड का गठन सिनेमैटोग्राफ अधिनियम के तहत किया गया है. यह बोर्ड तीन साल के लिए या उससे आगे के आदेश तक काम करेगा.

ये Video भी देखें: भक्ति Vs भौकाल - 'हनुमान अंश' ने कमाए 130 करोड़, 'मिर्जापुर' 100 करोड़ के पार

अन्य सदस्य

बोर्ड के अन्य सदस्यों में विनोद अनुपम, मनोज जोशी, अभिषेक जैन, रिकी केज, प्रियदर्शन, हंसराज हंस, सुप्रिया यरलगड्डा, यतींद्र मिश्रा, नीला माधब पांडा, निशिगंधा वाड, वामन केंद्रे और रमेश पतंगे भी शामिल हैं.

सीबीएफसी का काम

सीबीएफसी फिल्मों को प्रमाणपत्र देने वाला देश का मुख्य बॉडी है. यह फिल्मों के कंटेंट की जांच करता है और उन्हें यू, यूए, ए या एस जैसी सर्टिफिकेट देता है. खास बात यह है कि सीबीएफसी के बोर्ड में अब अभिनेता, निर्देशक, संगीतकार और अन्य क्षेत्रों के लोग शामिल होंगे जो फिल्मों को प्रमाणपत्र देने की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cbfc, Central Board Of Film Certification, Preity Zinta, Suniel Shetty, Pankaj Tripathi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com