नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है. इस फिल्म को छोटे से लेकर बड़े लोग हर कोई पसंद कर रहा है. जब से इस फिल्म का फर्स्ट लुक दर्शकों के सामने आया था. नीम करोली बाबा के भक्त उनकी जिंदगी की कहानी को देखने के लिए काफी बेताब थे. इस फिल्म में बाबा के जीवन के बारे में वो सारी चीज बताई गई हैं जिनके बारे में अभी तक हम लोग अनजान थे. हालांकि जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी धीमी रफ्तार से चल रहा था. फिल्म बहुत ही छोटे बजट में बनाई गई है. फिल्म का बजट वसूलना भी कोई बड़ी बात नहीं थी. इस फिल्म में ज्यादातर सभी नए चेहरे दिखाए गए हैं जिनका थिएटर बैकग्राउंड रहा है. इस फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है. वहीं शोभिनव सत्या की परफॉर्मेंस ने इस फिल्म में चार चांद लगा दिए. हाल ही में फिल्म में बाबा नीम करोली का किरदार निभाने वाले शोभिनव सत्या ने एनडीटीवी से बात की और इन दिनों अपनी यात्रा के बारे में खुलासा किया और अपना मकसद भी जाहिर किया.
'हमारा मकसद है फिल्म ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे'
एक्टर शोभिनव सत्या ने कहा कि हमारी सिर्फ 6 लोगों की छोटी सी टीम है. हम सभी एक साथ टूर कर रहे हैं जिसमें हम हर एक इंसान से मुलाकात कर रहे हैं. हम कोई बड़े सेलिब्रिटीज नहीं है. हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा हम लोगों से मिलें और धर्म कर्म का कार्य लोगों तक पहुचाएं. एक्टर ने आगे कहा कि हमारी कोई भी पी.आर टीम नहीं है. हमारी जो 6 लोगों की टीम है, उसमें एक मैं हूं और हमारी एक्ट्रेस पूर्णिमा तिवारी के अलावा डायरेक्टर और सिंगर भी हैं. हम जो भी फिल्म से रिलेटेड डिसीजन ले रहे हैं, वो हम आपसी सहमति से कर रहे हैं और हम सभी टीम दो गाड़ियों से यात्रा कर रही है और कर्म धर्म की बातें जनता तक पहुंचा रहे हैं. हम बहुत ही सादगी से अपना काम कर रहे हैं और जन-जन तक पहुंच रहे हैं.

7 अगस्त से थियेटर्स में छाई हनुमान अंश
शोभिनव ने फिल्म में नीम करोली बाबा का मुख्य किरदार निभाया है. इसको दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. हालांकि यह फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने काफी धीमी रफ्तार पकड़ी थी. लेकिन फिल्म की कहानी और माउथ पब्लिक सिटी ने इस फिल्म को लाइमलाइट में ला दिया. अब यह फिल्म हर दर्शक की पहली पसंद बनी हुई है और नीम करोली बाबा के भक्ति इस फिल्म को देखने के लिए काफी बेताब हैं और इस फिल्म का जोर-शोर से प्रचार भी कर रहे हैं. बीते दिन फिल्म की पूरी टीम बांके बिहारी में कान्हा जी के दर्शन करती हुई नजर आई इन दिनों फिल्म की पूरी टीम भारत के कई बड़े शहरों में भ्रमण कर रहे हैं और नीम करोली बाबा का मुख्य संदेश आम जनों तक पहुंचा रहे हैं.
फिल्म ने बदली किस्मत
रिपोर्ट के अनुसार खबर है की फिल्म शोभिनव पहले इस फिल्म में अहम किरदार नहीं निभा रहे थे. वह फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे. लेकिन शूटिंग के दौरान जब लीड किरदार निभा रहे एक्टर की अचानक तबीयत खराब हो गई. तब निर्देशक ने शोभिनव को नीम करोली बाबा से मिलता-जुलता चेहरा देखकर उनको कास्ट कर लिया. रिपोर्ट के अनुसार यह भी खबर है कि उनको 5 घंटे लंबा ऑडिशन देना पड़ा. इसके बाद उनको नीम करोली बाबा का किरदार मिला.
ये Video भी देखें: Manoj Bajpayee की इस Film पर क्यों मचा है घमासान
एक्टर उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं और उन्हें पुणे के फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट आफ इंडिया से फिल्म निर्माण की शिक्षा ली जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग स्कूल में बतौर टीचर और काउंसलर काम करना शुरू कर दिया था. अगर फिल्म के बजट की बात करें तो इस यह बहुत ही छोटी रकम में बनाई गई है. अगर फिल्म के अभी तक के कलेक्शन की बात कर रहे हैं तो रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 72.32 करोड़ रुपए के आसपास का भारत में कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने पहले दिन 7 अगस्त 2026 को सिर्फ 10 लाख रुपए का कलेक्शन किया था. जिसके बाद पहले दो हफ्तों में 1.48 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके बाद तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड रुपए का कलेक्शन किया. फिल्म की कहानी और माउथ पब्लिसिटी ने इस फिल्म को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया. फिल्म का कलेक्शन अब दिन पर दिन बढ़ रहा है. यह उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में फिल्म 100 करोड रुपए का आंकड़ा पार कर सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं