विज्ञापन

पाकिस्तान में सालों तक हाउसफुल चली ये फिल्म, धर्मेंद्र ने इसी कहानी से बना डाली 'आग ही आग', बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर बरसे पैसे

1987 में धर्मेंद्र की 'आग ही आग' फिल्म आई जिसमें एक्शन, बदला और फैमिली ड्रामा देखने को मिला, जो दर्शकों को काफी पसंद आया. इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को पाकिस्तानी फिल्म का रीमेक कहा जाता है. हालांकि दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था.

पाकिस्तान में सालों तक हाउसफुल चली ये फिल्म, धर्मेंद्र ने इसी कहानी से बना डाली 'आग ही आग', बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर बरसे पैसे
धर्मेंद्र की 'आग ही आग' में दिखा वही बदला और संघर्ष
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के हीमैन ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. आज हम उनकी एक ऐसी ही सुपरहिट फिल्म की बात करेंगे जो एक पाकिस्तानी सुपरहिट फिल्म का रीमेक थी. ये फिल्म उनके करियर की सबसे हिट फिल्मों में से एक मानी जाती है. साल 1987 में धर्मेंद्र की फिल्म 'आग ही आग' आई, जिसमें एक्शन, बदला, फैमिली और इमोशन का ऐसा तड़का देखने को मिला, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया. बता दें कि ये फिल्म साल 1981 में पाकिस्तान में आई फिल्म पंजाबी फिल्म  का अनऑफिशियल रीमेक बताया जाता है. पाकिस्तान में ये फिल्म जबरदस्त हिट रही थी, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ये सिनेमाघरों में काफी लंबे समय तक लगी रही.

पाकिस्तानी फिल्म पर बनी धर्मेंद्र की फिल्म 

साल 1987 में धर्मेंद्र की फिल्म'आग ही आग' को पाकिस्तानी फिल्म 'शेर खान' (1981) का अनऑफिशियल रीमेक बताया जाता है. रिपोर्टेस की मानें तो 'शेर खान' फिल्म पाकिस्तान के सिनेमाघरों में 4 साल तक लगी रही थी. जबकि पाकिस्तान के एसोसिएट प्रेस की रिपोर्ट में अलग-अलग सिनेमाघरों में 25 साल तक चलने की बात भी है.  जब धर्मेंद्र की फिल्म थिएटर में रिलीज हुई तो ये इसमें दर्शकों को एक्शन, बदला, परिवार और इमोशन का तड़का पसंद आया. शिबू मित्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में धर्मेंद्र के साथ शत्रुघ्न सिन्हा, मौसमी चटर्जी, चंकी पांडे, नीलम, डैनी डेंजोंगपा और शक्ति कपूर ने अभिनय किया था. मूवी देखने के लिए यहां क्लिक करें.

'शेर खान' ने पाकिस्तान में बनाया था बड़ा रिकॉर्ड

पाकिस्तान में साल 1981 में रिलीज हुई पाकिस्तानी पंजाबी फिल्म 'शेर खान' को यूनिस मलिक ने डायरेक्ट किया था और अनवर कमाल पाशा ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया था. फिल्म में सुल्तान राही, अंजुमन, मुस्तफा कुरैशी और इकबाल हसन जैसे कलाकार थे. पाकिस्तान सरकार के Associated Press of Pakistan की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'शेर खान' ने पंजाबी सिनेमा में नया रिकॉर्ड बनाया था और रिलीज के समय यह पाकिस्तान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल थी. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि फिल्म अलग-अलग सिनेमाघरों में 25 साल तक चलती रही. वहीं, हाल की रिपोर्ट्स में इसके करीब चार साल तक थिएटर्स में चलने और ज्यादातर शोज हाउसफुल रहने का दावा किया गया है.

धर्मेंद्र की 'आग ही आग' में दिखा वही बदला और संघर्ष

6 साल बाद जब धर्मेंद्र की फिल्म आग ही आग रिलीज हुई तो इसमें दर्शकों को शेर खान फिल्म जैसा ही कुछ देखने को मिला. फिल्म में धर्मेंद्र ने बहादुर सिंह और बाद में शेर सिंह का किरदार निभाया. कहानी एक ऐसे आर्मी ऑफिसर की है जिसकी गैरमौजूदगी में उसके गांव पर डाकुओं का हमला होता है और उसकी बहन की हत्या कर दी जाती है. पुलिस से मदद नहीं मिलने के बाद बहादुर कानून अपने हाथ में ले लेता है और डाकुओं के गिरोह में शामिल होकर शेर सिंह बन जाता है. बाद में वो आत्मसमर्पण कर देता है. इस तरह से फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है. आग ही आग फिल्म को पहलाज निहलानी ने प्रोड्यूस किया था, इसका डायरेक्शन शिबू मित्रा और लेखक राम केलकर थे, जबकि इसका संगीत बप्पी लाहिड़ी ने दिया था. फिल्म देखने के लिए यहां क्लिक करें.

बॉक्स ऑफिस पर भी खूब चला धर्मेंद्र का जलवा

'आग ही आग' फिल्म अपनी स्टारकास्ट, कहानी के साथ ही अपनी कमाई के लिए भी चर्चा मे रही. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया. बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड के मुताबिक फिल्म का इंडिया में नेट कलेक्शन करीब 4.50 करोड़ रुपये रहा. इस फिल्म को साल 1987 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में चौथा स्थान मिला. .ये फिल्म चंकी पांडे के करियर के लिए भी अहम साबित हुई. इस तरह पाकिस्तान की सुपरहिट 'शेर खान' से जुड़ी कहानी जब भारतीय पर्दे पर 'आग ही आग' बनकर आई, तो धर्मेंद्र के एक्शन अवतार और मल्टीस्टार कास्ट ने इसे 80 के दशक की यादगार सफल फिल्मों में जगह दिला दी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aag Hi Aag Movie, Dharmendra Movie, Hindi News, Ndtv Hindi, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com