विज्ञापन

उदित, हरिहरन, अनुराधा, कविता, अल्का की आवाज से सजे 27 साल पुरानी फिल्म के वो 7 गाने, जो हैं सातों के 7 सुपरहिट

Hum Saath Saath Hain Songs: 27 साल पहले आई पारिवारिक फिल्म में माता पिता के प्यार से लेकर सास बहू के रिश्ते की मिठास देखने को मिलती है, जिसे हरिहरण, अनुराधा पौडवाल, कविता कृष्णमूर्ति और अलका याग्निक की आवाज ने खास बनाया. 

उदित, हरिहरन, अनुराधा, कविता, अल्का की आवाज से सजे 27 साल पुरानी फिल्म के वो 7 गाने, जो हैं सातों के 7 सुपरहिट
Hum Saath Saath Hain Song: 27 साल पुरानी फिल्म के 7 के सात गाने हैं कल्ट
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में परिवार पर कई कहानियों को बड़े पर्दे पर दिखाया गया. लेकिन कुछ ही फिल्में हैं, जिन्होंने फैंस के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी की आज तक कोई नहीं मिटा पाया. वहीं संस्कारों की बात करें तो इस 27 साल पुरानी फिल्म में ना सिर्फ माता-पिता का बच्चों के लिए अटूट प्यार को दिखाया गया. बल्कि सास बहू के रिश्ते को एक अलग अंदाज में पेश किया गया, जिसने एक नई मिसाल कायम की. इतना ही नहीं 177 मिनट की फिल्म में 44:16 मिनट के गानों में हरिहरन, अलका याग्निक और अनुराधा पौडवाल की आवाज ने फैंस के दिलों में जगह बनाई. 

27 साल पुरानी फिल्म में संस्कारों का महत्व

हम बात कर रहे हैं 27 साल पहले 5 नवंबर 1999 में रिलीज हुई सूरज आर बरजात्या के निर्देशन में बनीं हम साथ साथ हैं, जिसमें सलमान खान, करिश्मा कपूर सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, मोहनिश बहल और नीलम कोठारी अहम किरदार में नजर आए थे. यह एक फैमिली फिल्म थी, जिसने 10 करोड़ के बजट में 81.71 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया. 

ये भी पढे़ं- 131 मिनट की थ्रिलर फिल्म, प्राइम वीडियो पर बनी नंबर वन, दोस्त की मौत का राज सुलझाती सस्पेंड पुलिस अफसर

हम साथ साथ की कहानी

हम साथ साथ की कहानी एक अमीर बिजनेसमैन की है, जो अपने परिवार से जुड़ा हुआ है. वहीं उनका भरा पूरा परिवार है, जिसमें तीन बेटे प्रेम, विवेक और विनोद के साथ एक बेटी है. इनकी शादियां होती हैं और परिवार में दूरियां आती हैं. लेकिन आखिर में उनका परिवार एक हो जाता है. 

हम साथ साथ हैं के गाने

फिल्म का म्यूजिक राम लक्ष्मण ने कंपोज किया. वहीं 7 गानों में कविता कृष्णमूर्ति, अलका याग्निक, अनुराधा पौडवाल, कुमार सानू, हरिहरण, सोनू निगम, रुप कुमार राथौड़ और हेमा सरदेसाई ने आवाज दी है. 

7 गानों हुए सुपरहिट

फिल्म का पहला गाना मैया यशोदा (अनुराधा पौडवाल, कविता कृष्णमूर्ति और अलका याग्निक) 
दूसरा गाना म्हारे हिवड़ा में नाचे मोर (हरिहरण, अनुराधा पौडवाल, कुमार सानू, उदित नारायण, कविता कृष्णमूर्ति और अलका याग्निक)
तीसरा गाना छोटे छोटे भाईयों के (उदित नारायण, कविता कृष्णमूर्ति और कुमार सानू)
चौथा गाना हम साथ साथ हैं (हरिहरण, अनुराधा पौडवाल, कुमार सानू, उदित नारायण, कविता कृष्णमूर्ति और अलका याग्निक)
पांचवा गाना ये तो सच है (हरिहरण, मिलिंद इंगले, संतोष और प्रतिमा)
छठा गाना एबीसीडीएफजीएचआई (हरिहरण, उदित नारायण, शंकर महादेवन, हेमा सरदेसाई और सैफ अली खान)
सातवां गाना सुनोजी दुल्हन एक बात सुनोजी (रुप कुमार राठौड़, प्रतिमा राव, उदित नारायण, कविता कृष्णमूर्ति, सोनू निगम)

ये भी पढ़ें- वीरेंद्र सहवाग ने ‘हनुमान अंश' देखी तो भावुक हुए निर्देशक, बोले- विराट और अनुष्का भी देखें फिल्म

ये Video भी देखें: आशुतोष राणा से बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hum Saath Saath Hai, Hum Saath Saath Hain Songs, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com