एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने हाल ही में बताया कि उनके पिता प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे हैं और अपने फैन्स से एक इमोशनल अपील की. सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने पिता की हालत के साथ परिवार की आर्थिक तंगी पर भी बात की. इस पोस्ट में पायल रोहतगी ने अपने फॉलोअर्स से सपोर्ट मांगते हुए डोनेट करने की अपील की. पायल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा, ''मैंने काफी सोच-विचार के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का फैसला किया. हमारे देश में इलाज महंगे हैं और हर मिडिल क्लास के पास लिमिटेड पैसा है. साथ ही मेरे पिता ने सोचा था कि उन्हें उस मेडिकल बीमा कंपनी से फायदा मिलेगा जिसका प्रीमियम उन्होंने चुकाया था लेकिन उन्हें नहीं मिला. सीनियर सिटिजन के लिए हर साल मेडिकल बीमा प्रीमियम बहुत ज्यादा हैं. इसके बावजूद जब इसका फायदा नहीं मिलता तो बेहद दुख होता है. उन्होंने मुझसे इसे अपने सोशल मीडिया पर डालने की रिक्वेस्ट की और मैं ऐसा इसलिए कर रही हूं क्योंकि मैं इस मंच के जरिए आप सबसे जुड़ना चाहती हूं.
पायल ने लिखा, "वह एक वरिष्ठ नागरिक हैं और 2018 से प्रोस्टेट कैंसर, 2006 से सीओपीडी यानी सिकुड़ते फेफड़े और 2008 ms बहुत गंभीर ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित हैं. मेरे फैन्स से रिक्वेस्ट है कि वे खुलकर दान करें. कुछ मेडिकल रिपोर्ट साथ दी हैं. पूरी मेडिकल फाइल ईमेल पर भी भेजी जा सकती है."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पायल रोहतगी 2008 में रियलिटी शो बिग बॉस की कंटेस्टेंट थीं. साल 2022 में उन्होंने एएलटी बालाजी के रियलिटी टेलीविजन शो लॉक अप में भाग लिया और रनरअप बनीं. इस शो की होस्ट कंगना रनौत थीं. बता दें कि इस शो के दौरान पायल ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे.
पायल रोहतगी '36 चाइना टाउन', 'अग्ली और पगली' और इरफान खान की 'दिल कबड्डी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है. उन्होंने पहलवान संग्राम सिंह से शादी की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं