विज्ञापन

मुंबई में भी गांव वाली जिंदगी जीते हैं मिर्जापुर के कालीन भैया, इतना खूबसूरत है पंकज त्रिपाठी का घर, जिसमें है मिट्टी का चूल्हा और चारपाई

पंकज त्रिपाठी का मुंबई स्थित हॉलिडे होम उनकी सादगी और गांव से जुड़े लगाव की झलक दिखाता है. ‘रूप कथा’ नाम के इस खूबसूरत डुप्लेक्स घर में हरियाली से भरा बगीचा, मिट्टी का चूल्हा, चारपाई और लकड़ी से सजा इंटीरियर है.

मुंबई में भी गांव वाली जिंदगी जीते हैं मिर्जापुर के कालीन भैया, इतना खूबसूरत है पंकज त्रिपाठी का घर, जिसमें है मिट्टी का चूल्हा और चारपाई
मुंबई में भी गांव वाली जिंदगी जीते हैं मिर्जापुर के कालीन भैया, इतना खूबसूरत है पंकज त्रिपाठी का घर
NDTV

मिर्जापुर के मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी जल्द ही स्क्रीन पर फिर से कालीन भैया के रूप में नजर आने वाले हैं. उनकी फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस बीच उनके मुंबई के हॉलिडे होम की तस्वीरें और डिटेल्स सामने आई हैं, जो काफी दिलचस्प हैं. पंकज त्रिपाठी ने अपने इस घर का नाम रखा है ‘रूप कथा'. बांग्ला में इसका मतलब है परीकथा. घर का बाहर का हिस्सा पूरा सफेद है और आगे की तरफ कर्व वाला डिजाइन है. एंट्रेंस पर हरा-भरा बगीचा है, जहां आम और कटहल के पेड़ लगे हैं. 

पंकज त्रिपाठी के घर की सजावट

घर डुप्लेक्स है. लिविंग रूम से ऊपर की मंजिल जाने वाली सीढ़ियां हैं. पूरे घर में लकड़ी के खिड़की के फ्रेम, फर्नीचर और सजावट के सामान हैं. घर खुला और हवादार है, जो पंकज को बहुत पसंद आया. एक्टर ने घर को अपनी सफर से लाए सामानों से सजाया है. काजीरंगा नेशनल पार्क से उन्होंने लकड़ी का बना गैंडा लाया है. डाइनिंग टेबल मैसूर की कलाकारी का नमूना है. वहां के कारीगर लकड़ी पर नक्काशी करते हैं और हाथ से डिजाइन भरते हैं.

घर में मिट्टी का चुल्हा

पंकज त्रिपाठी के घर का किचन बहुत बड़ा है और बगीचे की तरफ खुलता है. पंकज बताते हैं कि उन्हें यहां खाना बनाना बहुत अच्छा लगता है. बाहर बगीचे में बैठे लोगों को ताजा पकौड़े परोसने का मजा ही अलग है. बगीचे में एक शेड भी है, जहां मिट्टी का चुल्हा रखा है. जब मन करता है तो बिहार का फेमस लिट्टी-चोखा इसी चुल्हे पर बना लेते हैं.

आंगन में चारपाई भी

घर के आंगन में चारपाई भी रखी है, ठीक गांव की तरह. शाम को ताजी हवा में बैठने का मजा लेने के लिए. पंकज कहते हैं कि यह घर उनके मुख्य मुंबई वाले घर से दिखता है. उन्होंने सजावट को सादा रखा है. उन्हें यहां पक्षियों की आवाज सुनना बहुत अच्छा लगता है, जो मुंबई में अब कम ही सुनाई देती है. इस घर को देखकर लगता है कि पंकज त्रिपाठी शहर में रहकर भी गांव की सादगी और खुशी को जिंदा रखना चाहते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pankaj Tripathi, Pankaj Tripathi Actor Mirzapur 3, Mirzapur : The Movie, Pankaj Tripathi  movies, Pankaj Tripathi Hometown
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com