यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 फेम अनुराग डोभाल उर्फ UK07 Rider इस साल मार्च में अपनी कार का एक्सिडेंट कर सुर्खियों में आए थे. अनुराग ने इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान अपनी गाड़ी डिवाइडर पर मार दी थी. इसके चलते उन्हें कई चोटें आई थीं. उसी महीने अनुराग और उनकी पत्नी रितिका पेरेंट्स बने और अब वह अपनी जिंदगी को फिर से संवारने की कोशिश कर रहे हैं. अपने रीसेंट व्लॉग में अनुराग ने बताया कि उन्होंने अपना बाइक कलेक्शन बेच दिया है, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये बताई जा रही थी. उन्होंने ऐसा पैसों की तंगी के चलते किया.
अनुराग डोभाल ने बेचीं 10 करोड़ की बाइक्स
अनुराग उस गैराज में गए जिसे उन्होंने अपने महंगे बाइक कलेक्शन को रखने के लिए बनवाया था. अपनी जिंदगी के उस मुश्किल दौर के बारे में बात करते हुए वह काफी भावुक हो गए. उन्होंने कहा, “हमने जो साम्राज्य खड़ा किया था, आज वह खाली पड़ा है. पिछले साल हमें अपनी ज्यादातर बाइक बेचनी पड़ीं. अब हमारे पास सिर्फ दो बाइक बची हैं. मुझे बाइक इसलिए बेचनी पड़ीं, क्योंकि मैं रोजाना आर्थिक संकट से जूझ रहा था और मुझे पैसों की सख्त जरूरत थी. मैं ही जानता हूं कि मैंने वह मुश्किल समय कैसे काटा. मेरे आस-पास हर तरफ अनस्टेबिलिटी का माहौल था. जब भी कोई बाइक बिकती थी, तो मुझे बहुत दुख होता था. मैं उस समय व्लॉगिंग करने के मूड में नहीं था, इसलिए पहले आप लोगों के साथ यह बात शेयर नहीं कर पाया. गैराज वाली यह जगह भी मेरे नाम पर नहीं है, इसलिए यहां की बिजली भी काट दी गई थी.”

देहरादून में ढूंढ रहे नया ठिकाना
अपने व्लॉग के टाइटल में अनुराग ने लिखा, “मेरा ₹10 करोड़ का सपनों वाला गैराज आज ऐसा हो गया है. बहुत बड़ा नुकसान.” उन्होंने आगे बताया कि वह इस समय देहरादून में रहने के लिए कोई जगह ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “पिछले साल मैंने अपना मर्चेंडाइज (सामान) फिर से लॉन्च करने का प्लान बनाया था, लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए. आज यहां खड़े होकर मैं बहुत भावुक महसूस कर रहा हूं. आखिरकार हमें यह गैराज खाली करना पड़ा. हम अपनी खोई हुई हर चीज को फिर से पाने की कोशिश करेंगे. देहरादून छोड़ते समय भी मैं बहुत दुखी था.”
यह भी पढ़ें: आश्रम की बबीता भाभी यानी त्रिधा चौधरी ने सामने रखा इंडस्ट्री का सच, बोलीं- शुरुआत में समझौते करने पड़ते हैं
अनुराग जिन्हें लोग UK07 Rider के नाम से भी जानते हैं, बाद में अपनी बची हुई दो बाइक को देखने गए. हालांकि उन्होंने बताया कि वह इस समय उन बाइक को चला नहीं सकते, क्योंकि कार एक्सीडेंट में लगी चोटों से वह अभी भी उबर रहे हैं. उन्होंने बताया कि उनके पैर अभी “इतने मजबूत नहीं हुए हैं” कि वह बाइक का वजन उठा सकें.
यह भी पढ़ें: 1300 करोड़ की नेटवर्थ वाला ये हीरो निकला शाहरुख खान का बड़ा फैन, 23 साल पहले साथ में की थी एक फिल्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं