2017 की फिल्म 'रईस' में बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान के साथ नजर आने वाली 41 वर्षीय पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है. अपने लेटेस्ट पोस्ट में एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर किया, जिसमें वह बेबी बंप दिखाते हुए नजर आ रही हैं. उनका यह पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस और पाकिस्तानी सेलेब्स उन्हें मां बनने की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि पिछले दिनों एक रेडिट यूजर ने एक पोस्ट में एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर दी थी, जिसे खुद एक्ट्रेस ने खारीज कर दिया था.
दूसरे बच्चे की मां बनेंगी माहिरा खान
पाकिस्तानी उद्यमी सलीम करीम के साथ माहिरा ने एक अक्टूबर को पाकिस्तान में 2023 में शादी की थी, जिसकी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी शेयर की, जो खूब वायरल हुई थीं. हालांकि यह पहली शादी नहीं थी. इससे पहले उन्होंने अली अस्करी से हुई शादी की थी, जिनसे वह 2015 में अलग हो गईं. अपनी पहली शादी से कपल का एक बेटा अजलान भी है.
#MahiraKhan | I'm just so happy for her🥹✨️ MashaAllah pic.twitter.com/trGBP6xIkr
— S | (@maaaah______) September 13, 2026
शाहरुख खान के साथ की फिल्म
माहिरा खान शाहरुख खान के साथ फिल्म रईस में नजर आ चुकी हैं, जो 2017 में रिलीज हुई थी. हालांकि बेहद कम लोग जानते हैं कि माहिरा खान को रईस फिल्म में काम शाहरुख खान की सास सविता छिब्बर की सिफारिश पर मिला था. दरअसल, रईस के लिए अलग अलग हिरोइनों के नाम की चर्चा हो रही थी. मेकर्स को ऐसी लड़की चाहिए थी, जो 1980 के दौर की दिखे और जिसकी हिंदी के साथ साथ उर्दू भी अच्छी हो. माहिरा खान मेकर्स के हर पैमाने पर खरी उतर रही थीं.
इस तरह सविता छिब्बर के कहने पर माहिरा खान का ऑडिशन हुआ. वो उसमें कामयाब रहीं और उन्हें रईस फिल्म में काम मिल गया. इस फिल्म को राहुल ढोलकिया ने डायरेक्ट किया था. जबकि गौरी खान, फरहान अख्तर, रीतेश सिधवानी ने प्रोड्यूस किया था. वहीं शाहरुख खान और माहिरा खान के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी अहम किरदार में नजर आए थे.
ये Video भी देखें: माहिरा खान और उनके साथी सलीम करीम की ड्रीमी वेडिंग की झलक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं