विज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर जरुर सुना होगा ऋतिक-प्रियंका का गाना, 14 साल से तन-मन में भर देता है बप्पा के भक्तों में जोश, अजय-अतुल का अमर गीत

14 साल पुराना गणेश चतुर्थी का यादगार गाना. मोरया रे बप्पा मोरया रे...ये शब्द 14 सितंबर से 26 सितंबर तक पूरे देश में सुनने को मिलेंगे क्योंकि कल यानी सोमवार को गणेश चतुर्थी के उत्सव की शुरूआत होगी.

गणेश चतुर्थी पर जरुर सुना होगा ऋतिक-प्रियंका का गाना, 14 साल से तन-मन में भर देता है बप्पा के भक्तों में जोश, अजय-अतुल का अमर गीत
14 साल पुराना गणेश चतुर्थी का सुपरहिट गाना, एक नहीं बार-बार सुनेंगे
youtube
नई दिल्ली:

मोरया रे बप्पा मोरया रे.... ये शब्द 14 सितंबर से 26 सितंबर तक पूरे देश में सुनने को मिलेंगे क्योंकि कल यानी सोमवार को गणेश चतुर्थी के उत्सव की शुरूआत होगी. लेकिन इस बीच हर पंडाल में बॉलीवुड के बप्पा के गानों की गूंज सुनने को मिलेगी, जिसमें 2012 में आई एक फिल्म गाना भी है. इसमें लाइव वाद्य-संगीत का इस्तेमाल हुआ था. वहीं इस गाने में ऋतिक रोशन के साथ प्रियंका चोपड़ा नजर आए थे. जबकि 50 से 100 तक डांसर्स परफॉर्म करते हुए दिखे थे. गाने की कोरियोग्राफी गणेश आचार्य ने की थी. 

देवा श्री गणेशा है फैंस का फेवरेट

इससे आप समझ गए होंगे कि हम 2012 में आई फिल्म अग्निपथ के गाने देवा श्री गणेशा गाने की बात कर रहे हैं, जिसमें ऋतिक रोशन के अलावा संजय दत्त, ऋषि कपूर और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आए थे. इस गाने को अजय गोगावाले ने गाया था, जिसे यूट्यूब पर 180 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. जबकि फैंस के बीच यह गाना आज भी फेवरेट है और गणेश चतुर्थी पर खूब सुना जाता है. 

ये भी पढ़ें- नई नवेली दुल्हन के दिल का हाल बताता 17 साल पुराना गाना, छत्तीसगढ़ के लोकगीत से प्रेरित सॉन्ग को 573 एपिसोड के सीरियल ने किया पॉपुलर

1990 की फिल्म का रीमेक है अग्निपथ

1990 में आई अग्निपथ फिल्म मुकुल एस आनंद ने डायरेक्ट की थी, जिसका एक्शन क्राइम फिल्म अग्निपथ रीमेक है. फिल्म में ऋतिक रोशन ने विजय दीनानाथ चौहान का रोल निभाया था, जो कि 1990 की फिल्म में अमिताभ बच्चन ने निभाया था. वहीं संजय दत्त ने कांचा चीना का किरदार निभाया था. यह 12 साल में पहली बार था, जिसमें ऋतिक रोशन और संजय दत्त साथ नजर आए थे. इससे पहले वह 2000 में आई फिल्म मिशन कश्मीर में नजर आए थे. 

अग्निपथ के 6 गाने

देवा श्री गणेशा समेत अग्निपथ फिल्म में 6 गाने हैं, जिसमें चिकनी चमेली (श्रेया घोषाल), शाह का रुतबा (सुखविंदर सिंह, आनंद राज आनंद, कृष्णा बेउरा), तीसरा गाना ओ सईयां (रूप कुमार राठौड़), चौथा गाना अभी मुझ में कहीं (सोनू निगम), पांचवा गाना गुन गुना (उदित नारायण, सुनिधि चौहान) हैं. 

ये भी पढ़ें- 1943 का वो गाना, अंग्रेजों के खिलाफ उठी थी आवाज, भारत की आजादी से पहले छा गया था हर किसी की जुबान पर

ये Video भी देखें: Govinda-Sunita ने साथ मनाई Ganesh Chaturthi, Divorce की अफवाहों पर लगा फुल स्टॉप!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ganesh Chaturthi, Agnipath, Agneepath Song, Bollywood, Hindi Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com